Thursday, March 5News That Matters

Day: August 23, 2023

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए UKD ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची…

उत्तराखण्ड
बागेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल ने बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए कमर कस दी हैं,  केंद्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी अर्जुन देव के चुनाव प्रसार की देख रेख के साथ दल के वरिष्ठ एवं निवर्तमान पदाधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश भेजा हैं कि बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव के लिए प्रचार स्वयं जाकर करें। इसलिए दल की ओर से बागेश्वर उप चुनाए के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, डॉ नारायण सिंह जंतवाल, सुरेन्द्र कुकरेती, पुष्पेंश त्रिपाठी, खड़क सिंह बगड़वाल, ए पी जुयाल, ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शांति भट्ट, पंकज व्यास, बहादुर सिंह रावत, देवेश्वर भट्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, पान सिंह रावस्ट,  प्रताप कुंवर, भुवन जोशी, सुशील उनियाल, मोहन सिंह असवाल, सरिता पुरोहित, प्रमिला रावत, रमेश थलाल, राजेंद्र बिष्ट, पूरण सिंह कठेत, सोमेश...
प्रदेश में सरकार ने युवाओं को दी राहत, कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ी…

प्रदेश में सरकार ने युवाओं को दी राहत, कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश में सरकार ने युवाओं को राहत दी है। समर्थ पोर्टल या सीयूईटी की वजह से दाखिला न ले पाने वाले छात्रों के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आपदा की वजह से उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य विश्वविद्यालयों व उनके संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला न ले पाने वाले छात्र अब अपने पसंदीदा कॉलेज में ऑफलाइन दाखिला ले सकते हैं। जो छात्र आपदा या अन्य वजह से दाखिलों से वंचित रह गए हैं, वे 26 अगस्त तक छात्र दाखिला ले सकते हैं। इनकी पूरी दाखिला प्रक्रिया कॉलेज के स्तर से मेरिट आदि के माध्यम से होगी। कॉलेज में ही पंजीकरण होगा। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस साल अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व श्रीदेव सुमन विवि और इनके संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम ...
चंद्रयान 3- विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, दिए गए ये निर्देश…

चंद्रयान 3- विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
बस कुछ घटों का इंतजार और कीजिए। भारत चांद पर परचम लहराने वाला है। आप भी इस ऐतिहासिक पल को लाइव देख सकते है। बताया जा रहा है कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा। उत्तराखंड के आवासीय विद्यालयों में आज शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती में इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरेगा। स्पेसक्राफ्ट का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और फिर इससे रो...
उत्तराखंडः आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी ये भर्ती, कवायद जारी…

उत्तराखंडः आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी ये भर्ती, कवायद जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है की उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर जल्द भर्ती होगी। ये भर्ती आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होने वाली है।बताया जा रहा है कि यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है। गौरतलब है कि रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई...
उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद के लिए जल्द करें आवेदन…

उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद के लिए जल्द करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड सरकार के तहत उच्च शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि आयोग ने ये भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट करीब आ गई है। इच्छुक युवा आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर 25 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएससी द्वारा यूकेपीएससी लैब असिस्टेंट भर्ती के आवेदन प्रक्रिया जारी है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान के 18, रसायन विज्ञान के 18, जंतु विज्ञान के 21, वनस्पति विज्ञान के 21, भूगोल के 18, गृह विज्ञान के दो, मनोविज्ञान के तीन, मानव विज्ञान के एक, बीएससी गृह विज्ञान के दो और शिक्षा शास्त्र के तीन पदों पर भर्ती होगी। उत्तराखंड से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे युवा भी आवेदन कर सकते हैं, ज...
उत्तराखंड : चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई विशेष गंगा आरती, बाबा रामदेव ने किया अनुष्ठान

उत्तराखंड : चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई विशेष गंगा आरती, बाबा रामदेव ने किया अनुष्ठान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में हुई विशेष गंगा आरती, बाबा रामदेव ने किया अनुष्ठान चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन में विशेष गंगा आरती की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। सभी ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने अनुष्ठान शुरू कर दिया है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एलओआई) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, यह भारत क...