Thursday, March 5News That Matters

Day: August 26, 2023

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने थामा भाजपा का दामन, सियासी हलचल तेज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव को सियासत गरम है। जहां एक और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी से माहौल गरम हो गया तो वहीं कांग्रेस में बीजेपी की सेंधमारी जारी है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है वहीं बीजेपी को मजबूती मिली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पूर्व कैबिनेट मंत्री और खटीमा से पूर्व विधायक रहे सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकारी आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सुरेश आर्य पार्टी में शामिल होने के बाद सीधे बागेश्वर में उपचुनाव के प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। भाजपा ने सुरेश आर्य की ड्यूटी बागेश्वर उपचुनाव में लगाई है, बागेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट है और सुरेश आर्य दलित बड़े नेता माने जाते हैं। आपको...
उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों का किया प्रमोशन…

उत्तराखंडः स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों का किया प्रमोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने 13 वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है। आइए जानते है किसे प्रमोशन मिला है। मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि उत्तराखंड पीएमएचएस संवर्ग के तहत वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, वेतन मैट्रिक्स 12 के पद पर कार्य कर रहे 13 चिकित्सकों का प्रमोशन के लिए चयन किया गया था। इन सभी 13 चिकित्सकों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त निदेशक वेतन मैट्रिक्स-13 के पद पर राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पदोन्नति दी गई है।  जिन 13 चिकित्सकों को पदोन्नति का लाभ मिला है, उनको पदोन्नत चिकित्सक उत्तराखंड चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा नियमावली, 2014 में किए गए प्रावधान के अनुसार 01 वर्ष की परिवीक्षा पर रहेंगे। इ...
यूपीएससी, एसएससी की इन्हें मिलेगी निशुल्क कोचिंग , हर माह मिलेगी स्टाइपेंड, करें आवेदन…

यूपीएससी, एसएससी की इन्हें मिलेगी निशुल्क कोचिंग , हर माह मिलेगी स्टाइपेंड, करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकार युवाओं के लिए कई योजनाएं ला रही है। जहां शोध करने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अब 18 लाख तक देने वाली है। वहीं अब अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहारों को यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही हर माह स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसके लिए जल्द आवेदन कर लें वरना ये मौका छूट सकता है। ऐसे कर सकते है आवेदन मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल विवि द्वारा  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत यूपीएससी, एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) होगा, जिसके लिए गढ़वाल विवि ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक युवा इसके लिए आवेदन कर सकते है। इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन व अन्य जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट http://hnbgu.ac....
उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरिद्वार कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी, आक्रोशित लोगों ने आश्रम का गेट तोड़ा, प्रदर्शन विधायक मदन कौशिक, गंगा सभा के अध्यक्ष और महामंत्री समेत सैकड़ों लोगों ने कनखल थाने का घेराव भी किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह सार्वजनिक रूप से समाज के लोगों से माफी मांगें। महामंडलेश्वर पुण्यानंद गिरी पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा ब्राह्मण समाज ने कनखल चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोश जताया। बता दें कि महामंडलेश्वर पुण्य नंद गिरी ने कथा प्रवचन के दौरान ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ तो धर्मनगरी में ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो उठा। समाज के तमाम युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुण्य नंद गिरी के आश्रम का गेट तोड़ा और कार...
उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित

उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि भूमि पर बना सकेंगे ईको रिजॉर्ट, पर्यटन की नई संभावनाएं की जाएंगी विकसित ईको रिजॉर्ट पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से बेहद खास होंगे। इसमें 75 फीसदी ग्रीन एरिया होगा,जबकि कंक्रीट का मामूली प्रयोग होगा। ऊर्जा की जरूरत पूरी तरह सौर ऊर्जा पर निर्भर रहेगी। इसके लिए रिजॉर्ट के चारों ओर सोलर पावर फेंसिंग लगेंगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की बोर्ड बैठक में दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में कृषि भूमि पर ईको रिजॉर्ट के निर्माण को तय शर्तों के साथ मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण के इस फैसले से पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन की नई संभावनाओं को विकसित किया जा सकेगा। ग्रीन बिल्डिंग, सामुदायिक केंद्र, योगा सेंटर व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र ईको रिजॉर्ट की खासियत होंगे। यह रिजॉर्ट योगा, पंचकर्म, आयुर्वेद के जरिए उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे, व...
चमोली में भूकंप के झटके महसूस, घरों से बाहर निकले लोग…

चमोली में भूकंप के झटके महसूस, घरों से बाहर निकले लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को एक बार फिर चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि यहां आज सुबह 10.37 मिनट पर  भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई  पर दर्ज किया गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है हालांकि भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. गौरतलब है कि चमोली में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। उत्‍तराखंड के ज्‍यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। उत्‍तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ च...
देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
Tehri News: टिहरी से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां पंतगांव देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिर गया। मजदूर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया गया तो, कर्मी अचानक पहाड़ी से गिरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मी के गंगा में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवयुगा रेलवे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह द्वारा एक तहरीर थाने पर लाकर दी कि उनकी कंपनी में कार्यरत सूरज पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 23 वर्ष जो 2 साल से कंपनी में क्वालिटी हेल्पर के रूप में कार्यरत था तथा रात्रि शिफ्ट 20:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक में था। दिनांक 25/8/ 23 को जब रात्रि 20:00 बजे अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी तलाश प्रोजेक्ट परिसर में की गई...
अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, मिला ये अवॉर्ड…

अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, मिला ये अवॉर्ड…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की अपुणी सरकार सेवाओं के चर्चे अब राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे है।  26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार को देश के 16 विभागों में शुमार करते हुए सिल्वर मेडल से नवाजा गया है। इससे अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिली है। सीएम धामी ने इसपर खुशी वयक्त कर आई.टी.डी.ए. एवं अन्य अधिकारियों को बधाई दी है। मिली जानकारी के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को पहली बार नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला है। बताया जा रहा है कि मंत्रालय के पास इस अवार्ड के लिए देशभर 800 आवेदन आए थे। इसके बाद तीन स्तर पर प्रस्तुतीकरण हुआ। इनमें से 16 का चयन नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड के लिए हुआ है, जिनमें आईटीडीए भी एक है। आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ ही पांच लाख रुपये ग्रहण किए है। वहीं सीएम धामी ने राज्य की सूचना प्रौद्य...
कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित,जानें कारण…

कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित,जानें कारण…

उत्तराखण्ड
Agniveer Bharti: सेना में जानें  का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली स्थगित कर दी है। ये भर्ती रैली अगले माह एक से 10 सितंबर तक आयोजित होनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे स्थगित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गढ़वाल मंडल की अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती रैली 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कोटद्वार में होनी थी, लेकिन खराब मौसम और सड़कों के बंद होने पर रैली स्थगित कर दी गई है। अब यह रैली आगामी 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित की जा सकती है। बताया जा रहा है कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को एआरओ, लैंसडाैन की ओर से नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। वहीं, अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।...