Thursday, March 5News That Matters

Day: August 26, 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट अब 31 अगस्त, ऐसे करें आवेदन…

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट अब 31 अगस्त, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
Admission Update: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण की लास्ट डेट बढ़ा दी हैं जो भी अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला नवोदय विद्यालय छठी क्लास में करवाना चाहते हैं, वे जेएनवीएसटीटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अब 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उत्तराखंड के साथ ही देश के कई राज्यों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (छठी कक्षा में प्रवेश के लिए) पंजीकरण प्रारंभ कर दिये गये हैं। नवोदय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया आसान नहीं होती है। बताया जा रहा है कि आवेदन भरने की अन्तिम तिथि पहले 10 अगस्त 2023 थी। जिसे बढ़ाकर 17 अगस्त किया गया है। इसके बाद NVS ने इसे आगे बढ़ाकर 25 अगस्त किया था। वहीं, अब एक बार फि...
उत्तराखंड : बिजली खरीद में यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़, अब नियामक आयोग में वसूली को जाएगा

उत्तराखंड : बिजली खरीद में यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़, अब नियामक आयोग में वसूली को जाएगा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बिजली खरीद में यूपीसीएल ने खर्च किए 1200 करोड़, अब नियामक आयोग में वसूली को जाएगा बोर्ड बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए हैं जिनकी भरपाई की जरूरत है। बिजली खरीद व अन्य कार्यों में यूपीसीएल ने 1200 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसकी भरपाई उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में अगली याचिका के माध्यम से की जाएगी। निगम की बोर्ड बैठक में कंपनी के अकाउंट्स पास होने के साथ ही बैलेंसशीट पर मुहर लग गई। शुक्रवार को यूपीसीएल की अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास किए गए। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए...
उत्तराखंड : कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह रावत को सौंपी नई जिम्मेदारी, यहां करेंगे अब पार्टी के लिए काम

उत्तराखंड : कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह रावत को सौंपी नई जिम्मेदारी, यहां करेंगे अब पार्टी के लिए काम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कांग्रेस हाईकमान ने हरक सिंह रावत को सौंपी नई जिम्मेदारी, यहां करेंगे अब पार्टी के लिए काम हरक सिंह रावत को नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी, सांसद रंजीत रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी राजस्थान चुनाव का समन्वयक बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को राजस्थान विधानसभा चुनाव में केंद्रीय समन्वयक बनाया है। कांग्रेस प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक, हरक सिंह रावत के साथ हरियाणा के पूर्व मंत्री किरण चौधरी, सांसद रंजीत रंजन और पूर्व विधायक शमशेर सिंह दुल्लों को भी राजस्थान चुनाव का समन्वयक बनाया गया है। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखंड की दो लघु फिल्म का चयन, CM धामी ने दी बधाई…

69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखंड की दो लघु फिल्म का चयन, CM धामी ने दी बधाई…

उत्तराखण्ड
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में उत्तराखण्ड की दो लघु फिल्म का चयन हुआ है। बताया जा रहा है कि फ़िल्म “पाताल-ती” के बिट्टू रावत को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी व बेस्ट नॉन फीचर फिल्म के लिए सृष्टि लखेड़ा की गढ़वाली फ़िल्म “एक था गाँव” का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों को चयनित होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा के बल पर हिमालयी सरोकारों एवं पलायन जैसी गंभीर समस्या को राष्ट्रीय फलक पर लाने का कार्य किया है। ये फिल्में समाज को दिशा देने के साथ ही युवाओं को प्रेरणा देने का भी कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं को मिला पुरस्कार राज्य का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड के लिए आकर्षण का केन्द्र बना है। मुख्यमंत्री ने फिल्मजगत से जुड़...
उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर

उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नपं बनेंगे नगर पालिका, चार निकायों के सीमा विस्तार पर भी मुहर पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी ब्लॉक और भीमताल नगर पंचायत अब नगर पालिका परिषद होंगे। चमोली जिले का नंदानगर नगर पंचायत होगा। चार निकायों कीर्तिनगर, हरबर्टपुर, नरेंद्रनगर और रुद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किया जाएगा। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग गई। अभी तक प्रदेश में 102 नगर निकाय (नौ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 50 नगर पंचायत) हैं, जिनकी संख्या अब 105 हो जाएगी। यहां बनेंगे तीन नए निकाय भीमताल नपं : नगर पंचायत भीमताल को उच्चीकृत कर नगर पालिका परिषद बनाया जाएगा। यहां के निवासियों को प्रकाश, सीवर लाइन, पक्की नाली, सड़कें, साफ-सफाई, संपर्क मार्ग, शौचालयों आदि की समुचित सुविधा मिलेगी। नगर पालिका परिषद के मानकों के अन...
उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका

उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दिया तीन महीने का अंतिम मौका नैनीताल हाईकोर्ट ने लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार को लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए तीन माह का अंतिम मौका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि जब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती, उनके कार्यालय के कर्मचारियों को वहां से वेतन न दिया जाए। चाहे तो सरकार उनसे अन्य विभाग से कार्य लेकर उन्हें भुगतान कर सकती है। मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए छह माह का अतिरिक्त समय देने और कर्मचारियों को उसके कार्यालय से वेतन देने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि लोकायुक्त के कार्यालय में 26 कर्मचारी हैं जिसमे से नौ...
उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच गिरफ्तार, बागेश्वर में धारा 144 के उल्लंघन का आरोप बागेश्वर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/188/186/171 (जी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने बागेश्वर पहुंचे बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार निवासी चकराता (देहरादून), कार्तिंक उपाध्याय निवासी रामपुर रोड हल्द्वानी, नितिन दत्त निवासी मसूरी, राम कनवाल निवासी विजय राय कॉलोनी कोटद्वार (पौड़ी), भूपेंद्र कोरंगा निवासी लीती (कपकोट) को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के साथ ही 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने पत्रकारों को बताया कि बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने पूर्व में प्रश...