Thursday, March 5News That Matters

Day: August 28, 2023

उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान नड्डा लोकसभा चुनाव समेत अन्य चुनावों की तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी ने नड्डा के दौरे के बहाने प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की है। जिसे नड्डा ने संबोधित किया। रविवार को जेपी नड्डा हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इससे पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के अधिकांश प्रमुख नेता ने उनका स्वागत किया। इसके बाद ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 104 वां लाइव प्रसारण भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्क...
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास पहुंचा महिला प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी की कलाई पर बांधी राखी रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधी। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर राखी बंधवाई। सीएम धामी सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए। सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। बता दें रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को 'मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना' के रूप में तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बा...
उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि का छठा दीक्षांत समारोह, 23 टॉपर छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्विद्यालय आज अपना छठा दीक्षांत समारोह मना रहा है। समारोह में विभिन्न कोर्सेज के 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा जाएगा। विवि के कुलाधिपति ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि.) समारोह में 23 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे। कुल 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें एमडी के 43, एमएस के 18, एमबीबीएस के 489, पीएचडी के एक, एमफिल के 10, एमएचए के 16, एमएससी नर्सिंग के 60, बीएससी नर्सिंग के 600, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 111 और एनपीसीसी के दो छात्र शामिल हैं। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ

उत्तराखंड : चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिले को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियाें के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को 94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर से यह अवार्ड दिया गया। चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली और संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास ने यह ...
देहरादून : रजिस्ट्रार ऑफिस में बड़ी गड़बड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस

देहरादून : रजिस्ट्रार ऑफिस में बड़ी गड़बड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : रजिस्ट्रार ऑफिस में बड़ी गड़बड़ी वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। कई दिन की आंख मिचौली के बाद विरमानी अपने ही घर से एसआईटी के हत्थे चढ़ गए। अधिवक्ता को पुलिस किसी गुप्त स्थान पर ले गई, जहां उनसे देर रात तक पूछताछ की गई। विरमानी पर आरोप है कि उन्होंने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का खेल किया। मामले में अब तक नौ लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रजिस्ट्रार ऑफिस में पुराने बैनामों में छेड़छाड़ का मामला डेढ़ महीने पहले सामने आया था। प्राथमिक जांच के बाद डीएम ने कोतवाली देहरादून को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी इमरान का नाम सामने आया। एसआईटी ने प्राथमिक पड़त...
उत्तराखंड : हरिद्वार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे शांतिकुंज, भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की राष्ट्र की सुख समृद्ध की कामना

उत्तराखंड : हरिद्वार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे शांतिकुंज, भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की राष्ट्र की सुख समृद्ध की कामना

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरिद्वार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे शांतिकुंज, भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की राष्ट्र की सुख समृद्ध की कामना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत शांतिकुंज पहुंचे। यहां प्रगेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्होंने राष्ट्र के सुख समृद्ध और शांति की कामना की। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग

उत्तराखंड : उत्तरकाशी 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल छोड़ने जा रही थी। वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सोमवार सुबह राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे होने से टल गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से थोड़ी राहत, ऐसे रहेगा आगे मौसम…

Weather Update: उत्तराखंड में बारिश से थोड़ी राहत, ऐसे रहेगा आगे मौसम…

उत्तराखण्ड
प्रदेश में इस साल जून माह में मानसून के शुरू होने के बाद से ही उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश का क्रम बना रहा। भारी वर्षा के चलते नदी-नाले उफान पर रहे तो नदियों का जलस्तर भी चरम रहा। लोगों के घरों तक पानी आने से वह पलायन को मजबूर हुए। हालांकि बीते दो-तीन दिनों से मानसून की वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ा है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच मध्यम बौछारें पड़ने की भी सूचना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं कुमाऊं में कहीं-कहीं तीव्र बौछारे पड़ने का अनुमान है जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। अगले कुछ दिन गढ़वाल मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में आ...