Thursday, March 5News That Matters

Month: August 2023

यूकेपीएससी ने कार्यकारी अधिकारी और राजस्व निरीक्षक पदों के लिए निकाली भर्ती…

यूकेपीएससी ने कार्यकारी अधिकारी और राजस्व निरीक्षक पदों के लिए निकाली भर्ती…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने नई भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि आयोग ने कार्यकारी अधिकारी और कर एवं राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 85 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 63 रिक्तियां कार्यकारी अधिकारी के पद के लिए और 22 कर और राजस्व निरीक्षक पदों के लिए भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के लिए अगर शैक्षिक योग्यता की बात करें तो भारत में कानून द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा का बात करें तो 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए 82.30 रुपय...
उत्तराखंड : जल्द ही  मिलेगा उत्तराखंड को लोकायुक्त, कवायद शुरू, कमेटी तीन नामों की करेगी सिफारिश

उत्तराखंड : जल्द ही मिलेगा उत्तराखंड को लोकायुक्त, कवायद शुरू, कमेटी तीन नामों की करेगी सिफारिश

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जल्द ही मिलेगा उत्तराखंड को लोकायुक्त, कवायद शुरू, कमेटी तीन नामों की करेगी सिफारिश नैनीताल उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को तीन महीने में लोकायुक्त की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। इस कारण लोकायुक्त की नियुक्ति का मामला खासा गर्म है। कांग्रेस इस मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत धामी सरकार आने वाले दिनों में लोकायुक्त की नियुक्ति कर सकती है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। सबसे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय चयन समिति बनेगी जो लोकायुक्त की तलाश के लिए खोजबीन (सर्च) कमेटी का गठन करेगी। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के एक उच्चाधिकारी ने लोकायुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान होने की पुष्टि की है। नैनीताल उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड सरकार को तीन महीने में लोकायुक्त की नियुक्ति करने के आदेश दिए हैं। ...
उत्तराखंड : दरकते पहाड़ों का होगा उपचार केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात 971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम

उत्तराखंड : दरकते पहाड़ों का होगा उपचार केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात 971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दरकते पहाड़ों का होगा उपचार केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात 971 करोड़ किए जारी, मानसून के बाद शुरू होगा काम प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में नासूर बन चुके संवेदनशील भूस्खलन जोन के उपचार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना में चिह्नित किए गए 155 क्रॉनिक लैंडस्लाइड जोन में से 89 जोन के लिए 971.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें से 107 की डीपीआर तैयार हो गई है। भूस्खलन जोन के उपचार का काम अगले माह बारिश खत्म होने के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में मानसून सीजन में हर साल सक्रिय होने वाले लैंडस्लाइड जोन प्रदेश के विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगा देते हैं। बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए बजट जारी करने का अनुरोध केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से किया था। अब केंद्रीय स...
उत्तराखंड : आज ही नहीं कल 31 अगस्त 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

उत्तराखंड : आज ही नहीं कल 31 अगस्त 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज ही नहीं कल 31 अगस्त 12उ बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, आदेश जारी उत्तराखंड की बहनें रक्षाबंधन वाले दिन 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम धामी ने सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार कई वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देती आई है। इस बार भी यात्रा के दौरान महिलाओं व बहनों से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगा। सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए कहा कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में माताओं-बहनों की यात्रा न...
उत्तराखंडः रक्षाबंधन की इस दिन होगी छुट्टी, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंडः रक्षाबंधन की इस दिन होगी छुट्टी, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखण्ड
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कंफ्यूजन है। ऐसे में इसे लगभग दो दिन यानी 30 और 31 अगस्त मनाया जा रहा है। ऐसे में ये भी परेशानी है कि किस दिन राजकीय कार्यालय और कोर्ट बंद रहेगे। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के अवकाश को लेकर आदेश जारी किया गया है। देहरादून कोर्ट 31 अगस्त को बंद रहेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि बार एसोसिएशन, देहरादून के प्रत्यावेदन, वादकारियों की सुविधा के दृष्टिगत एवं रक्षा बन्धन के पर्व का अवकाश राजकीय कार्यालयों एवं माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल में दिनांक 31.08.2023 को होने के फलस्वरूप जनपद देहरादून के न्यायालयों में दिनांक 31.08.2023 को रक्षाबन्धन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इसके साथ ही आदेश में आगे लिखा है कि पूर्वदिश संख्या – 05/2023 दिनांकित 20.01.2023 में आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 23.11.2023 को घोषित इगास- बग्वाल का स्था...
उत्तराखंड- आज दो बार भूकंप के झटको से डोली धरती, जानें तीव्रता…

उत्तराखंड- आज दो बार भूकंप के झटको से डोली धरती, जानें तीव्रता…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज 12 घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके आए है। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी और बागेश्वर में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। पहले बागेश्वर में सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूड रही। वहीं इसके बाद शाम को उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड थी। जिसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि अभी तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन संबंधित अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले हाल ही में बीते शनिवार को चमोली में भूकंप के झट...
डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में विगत वर्षों से डेंगू रोग  एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। राज्य में तेजी से डेंगू पैर पसार रहा है। ऐसे में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। बताया जा रहा है कि माह जुलाई से नवम्बर तक का समय डेंगू वायरस के संक्रमण के लिये अनुकूल होता है। आगामी माहों में डेंगू रोग के प्रसारित होने की सम्भावना को देखते हुए डेंगू रोग रोकथाम किये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी की है। आइए जानते है नियम… ये गाइडलाइन हुई जारी 1. राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना “उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेगू) विनियम 2019” दिनांक 27 सितम्बर 2021 को जारी की जा चुकी है जिसमें निहित समस्त तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यवाहियों का जनपद स्तर पर क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। 2. डेंगू एवं चिकनगुनिया रोग की समुचि...
सीएम धामी ने किया “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ, अब हर माह मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति…

सीएम धामी ने किया “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ, अब हर माह मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने NationalSportsDay के अवसर पर “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना” का शुभारंभ किया। इस योजना से प्रदेश के 14-23 वर्ष के 2600 खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। योजना के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिमाह 02-02 हजार रूपये की छात्रवृत्ति एवं खेल संबंधी उपकरण लेने के लिए प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपये प्रदान किए जाएंगे। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ खिलाड़ियों को दो-दो हजार रूपये का चेक प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत खिलाड़ियों को चेक भी प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान पैरालंपिक खिलाड़ियों एवं नेशनल पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ता अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के खिलाडियों ...
अचानक दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, अधिकारियों को दिे ये सख्त निर्देश…

अचानक दून अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव, अधिकारियों को दिे ये सख्त निर्देश…

उत्तराखण्ड
देहरादून । राज्य में तेजी से बढ़ते हुए डेंगू के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने सबसे पहले ब्लड बैंक में व्यवस्थाएं देखी यहां पर उन्होंने सख्ती से कहा कि 24 घंटे आरडीपी और एसडीपी की प्रक्रिया होनी चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष स्याना ने उन्हें जानकारी दी कि अगले 10 दिन में एसडीपी यानी जंबो पैक बनाने वाली दूसरी एप्रेसेस मशीन यहां इंस्टॉल हो जाएगी। जिसकी वजह से मरीजों को इंतजार कम करना पड़ेगा। इसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू वार्ड और पीडिया वार्ड का निरीक्षण किया। डेंगू वार्ड में 67 बेड लगाए गए हैं वहीं पीडिया में 30 बेड डेंगू के लिए आरक्षित है। स्वास्थ्य सचिव ने अधकारियों को हिदायत दी की मेडिसिन और पीडिया के डेंगू मरीजों के संबंध में समन्वय बना रहे। इस दौरान उन्होंने डेंगू से पीड़ित म...
सरकार ने दी सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात, अब इतने रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर…

सरकार ने दी सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात, अब इतने रुपए सस्ता मिलेगा सिलेंडर…

उत्तराखण्ड
 महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। रक्षा बंधन के मौके पर मोदी सरकार आमजन को सस्ते एलपीजी सिलेंडर की सौगात दे रही है। बताया जा रहा है कि सरकार ने रसोई गैस की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट में ये फैसला लिया गया है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी का फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों समेत सभी घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती करने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार ने एलपीजी सिलेंड की कीमत में 200 रुपये की कमी करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 200 रुपये का अतिरिक्त फायदा मिलेगा। उन्हें पहले से ही सब्सिडी के रूप में 200 रुपये मिल रहे हैं। इस तरह अब ...