हरियाणा में बिगड़े हालात को देखते हुए उत्तराखंड में भी प्रशासन अलर्ट, दिए गए ये निर्देश…
हरियाणा के नूंह से शुरू हुई हिंसा अब देखते ही देखते राज्य के कई जिलों को अपनी चपेट में ले चुकी है. बुधवार को भी हरियाणा के गुरुग्राम समेत कई जिलों से हिंसा की फिर खबरें आ रही हैं। हरियाणा में बिगड़े हालात को देखते हुए उत्तराखंड में भी प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस ने हालत पर नजर बनाई हुई। सभी जिलों के लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा नूंह हिंसा के बाद अन्य राज्य में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी नूंह की घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी करते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। मुख्यालय ने अधिकारियों को राज्य के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि मिश्रित आबादी को चिन्हित करते हुए यहां विशेष एहतियात बरतने ...








