Thursday, March 5News That Matters

Month: August 2023

सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने  सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। साथ ही परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिजल्ट और लिस्ट देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्याधीन विश्वविद्यालयों एवं संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों पर चयन हेतु सहायक कुलसचिव परीक्षा-2022 की मुख्य परीक्षा के परिणाम दिनांक 30 जून, 2023 में सफल अभ्यर्थियों हेतु साक्षात्कार दिनांक 25 जुलाई, 2023 को आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार परीक्षा के अंकों के योग से निर्मित मेरिट एवं वरीयता के आधार पर श्रेष्ठता क्रम में अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के प्राप्तांक एवं कट ऑफ माक्र्स की लिस्ट आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसा...
उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

उत्तराखंडः इन घोटालों की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन, जानें…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार एक्शन में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शासन ने अब  उद्यान निदेशक पद से हटाए गए डॉ हरविंदर बवेजा के कार्यकाल में हुए घोटालों की जांच के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिससे डॉ हरविंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने मामले की जांच एसआईटी से कराने का फैसला किया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा निदेशक के पद का दुरूपयोग करते हुये वित्तीय अनियमितताओं के सम्बन्ध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका सम्बन्ध एक से अधिक जनपदों से है तथा जिस कारण जांच का दायरा विस्तृत हो गया है। ऐसे में मामले की जांच एसआईटी से कराई जाएगी। जिसके लिए टीम का गठन किया गया है। एसआईटी टीम में एसएसपी अल्मोड़ा, एसपी सीबीसीआईडी हल्द्वानी समेत कृषि विभाग के अधिकारी ...
बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी कमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। वहीं बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने भी बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जिले में चुनाव के लिए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश भाजपा ने बागेश्वर विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार स्तर से बड़ा फैसला लिया है। बागेश्वर उपचुनाव  आगामी अक्टूबर महीने में प्रस्तावित है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और संगठन स्तर से राजेंद्र सिंह बिष्ट को नामित किया है। गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा सीट से विधायक और मंत्री चंदन राम दास का बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। चुनाव की रणनीति को लेकर दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर आए राष्ट्री...
जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किस पर होगा क्या असर…

जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें किस पर होगा क्या असर…

उत्तराखण्ड
अगस्त का महीना शुरू होते ही कई नए नियम लागू हो गए हैं। इसमें एक जीएसटी का नियम भी है। बताया जा रहा है कि जीएसटी के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। जिसकी गाइडलाइन जारी की गई है। नए नियमों से कई व्यापारियों पर गहरा असर पड़ने वाला है। वहीं ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन जुलाई में 11 प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह पांचवी बार है, जब जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े ने 1.60 लाख करोड़ रुपये का आंकड़े को पार किया है। जून में ये 1.61 लाख करोड़ रुपये था। मिली जानकारी के अनुसार  केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (Central Board of Indirect Taxes and Customs (CBIC) की ओर से 28 जुलाई को किए गए एक ट्वीट में बताया गया था कि एक साल में पांच करोड़ से अधिक का टर्नओवर करने वाले बिजनेस को जीएसटी ई-इनवॉयस जनरेट करना जरूरी है। गुड्स, सर्विसेज और एक्पोर्ट करने वाली बी2बी कंपनियों को ई-इनवॉयस जनरेट करन...
वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर रिज्लट चेक कर सकते है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा की डेट का ऐलान भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन दरोगा भर्ती की परीक्षा 11 जून को आयोजित की गई थी। आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के बाकि उम्मीदवारों का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार 359 अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सात व आठ अगस्त को होगी। इसके बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले आयोग ने जो रिजल्ट जारी किया था, इसी तकनीकी पेच के कारण शारीरिक दक्षता व अभिलेख सत्यापन नहीं हो पाया था। अब इसका समाधान करते हुए आयोग ...
टिहरीः नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह रौंदा, मौत…

टिहरीः नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह रौंदा, मौत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। कहीं नशा तो कहीं तेज रफ्तार कहर बरपा रही है। दर्दनाक  हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां बाजार में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे में होमगार्ड की मौत हो गई है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  हादसा सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे नरेंद्र नगर में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां  पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक कार ने उनकी स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आनन-फानन में  गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरास...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को राजस्व वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को राजस्व वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सोमवार को राजस्व वसूली को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने क्रमवार सभी संबंधित विभागों से गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष की गई वसूली की जानकारी ली तथा वसूली प्राप्ति में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा नशीले पदार्थों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामाग्री को हटाने तथा होर्डिंग्स को बिजली के पोल्स पर न लगाने के निर्देश दिये गये। सभी ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत को हर साल दुगना राजस्व प्राप्ति करने का प्रयास करने को कहा गया। विद्युत विभाग एवं जल संस्थान को विभागों की पुरानी देनदारी का विवरण उपलब्ध कराने, एएमए जिला पंचायत को रेट रिवाईज कर और बेहत्तर करने, सब रजिस्ट्रार वाणिज्य कर को कर चौरी रोकने हेतु निरीक्षण करने, खनन को रिवर ट्रेनिंग हेतु प्रस...
मंत्री जी ! महिला प्रौद्योगिकी संस्थान क्यों चल रहा भगवान भरोसे- मोर्चा

मंत्री जी ! महिला प्रौद्योगिकी संस्थान क्यों चल रहा भगवान भरोसे- मोर्चा

उत्तराखण्ड, देहरादून
मंत्री जी ! महिला प्रौद्योगिकी संस्थान क्यों चल रहा भगवान भरोसे- मोर्चा # संस्थान को नियुक्तियों/ कार्मिकों के बारे में कुछ अता- पता पता नहीं | #निदेशक कह रहे टेक्निकल सहायक तैनात हैं, लेकिन प्राध्यापक कर रहे मना! #हालात न सुधरे तो मंत्रीजी की शव यात्रा तय ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत महिला प्रौद्योगिकी संस्थान की हालत यह है कि अधिकारियों को संस्थान में तैनात कार्मिकों, उनकी तैनाती, पदों इत्यादि के बारे में कुछ अता-पता नहीं है | आलम यह है कि संस्थान में 2 पद टेक्निकल सहायक के हैं, इनके बारे में निदेशक कह रहे हैं कि दोनों पदों पर अतिथि/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर सहायक प्राध्यापक का कहना है कि कोई तैनाती नहीं है | संस्थान कभी कहता है कि हमने मा. सर्वोच्च न्यायालय...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना।

उत्तराखण्ड, देहरादून
  नैनीताल, 01 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी कुमाऊं दौरे के दूसरे दिन आज नैनीताल जनपद के कैंची धाम पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ क लिए देहरादून से ब्यूरो रिपोर्ट |...
उत्तराखंड में 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश…

उत्तराखंड में 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश…

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने आज से 4 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाश में बिजली चमकने की संभावना है और तेज से बहुत तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 4 अगस्त तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 अगस्त से लेकर इसी तरह से 12 अगस्‍त तक बारिश होती रहेगी। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं।...