Thursday, October 15News That Matters

Day: October 15, 2026

देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

देवप्रयाग के पास दर्दनाक सड़क हादसा: नदी किनारे 150 मीटर नीचे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देवप्रयाग के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की सुबह कार संख्या HR-68 C 1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान देवप्रयाग से लगभग चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। एसडीआरएफ टीमों के पहुंचने से...