Monday, November 9News That Matters

Day: November 9, 2026

देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, वारदात में शामिल चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 7 नवंबर 2026 की है। हरिपुर कलां निवासी राजेश कुमार सोनी ने कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह जमीन के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये नकद लेकर अपने साथियों के साथ वाहन से इंद्रेश अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल के पास पीछे से एक्टिवा और बाइक पर सवार 4-5 युवकों ने उनके वाहन को रोककर मारपीट शुरू कर दी और पीछे की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमे...
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने राज्य निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ...