Thursday, September 3News That Matters

देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

देहरादून। यमुनोत्री के बनचैारा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

चैाहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्यवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से धरना समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी का हदय से आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बनचैारा में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया गया।
चैाहान ने कहा कि 17 दिनों का संघर्ष बनचैारा की एकजुटता, धैर्य और अपने हक के लिए आवाज उठाने के संकल्प का प्रतीक रहा। आज धरना समाप्त हुआ है, लेकिन उम्मीद और प्रयास जारी हैं। विश्वास है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पाँच सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी और विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। क्षेत्र का विकास, क्षेत्रवासियों के अधिकार और जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सीएम ने कभी जनता को निराश नही किया और वह अपने वायदे पर खरे उतरते रहे हैं।
प्रतिनिधि मंडल में दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी संघर्ष समिति के सचिव जगवीर सिंह रावत, सदस्य जिला पंचायत दशगी श्री दीपेंद्र कोहली, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रधान संगठन चिन्यालीसौड श्री अक्वीर सिंह राणा जी , इंद्रपाल सिंह राणा ,ब्रह्मानंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीपाल चैाहान, विजय बड़ौनी, जयप्रकाश भट्ट जी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डाँ. शैलेंद्र कोहली जी, अनोज भट्ट ग्राम प्रधान मोरगी, नीतीश रमोला, बिपिन राणा जी, मनवीर महंत जी आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *