उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में।
कांग्रेस से चुनाव लड़ने का ऐलान, तीन दशक से अधिक समय से कर रहे जनसेवा।
बिंदुखत्ता क्षेत्र से पहली बार राष्ट्रीय पार्टी से हुई दावेदारी से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर।
लालकुआं/बिंदुखत्ता।
जनसेवा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की मजबूत पहचान बना चुके बिंदुखत्ता के समाजसेवी प्रमोद कालौनी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर उन्होंने राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।
तीन दशकों से अधिक समय से जनता की सेवा में जुटे प्रमोद कालौनी का राजनीतिक-सामाजिक सफर समर्पण और संघर्ष की मिसाल रहा है।
1986 में उन्होंने क्षेत्रीय भूमिहीन संगठन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालकर जनसरोकारों की अलख जगाई। इसके बाद 1990 में केंद्रीय भूमिहीन संगठन समिति के सदस्य के रूप में भूमिहीनों के अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
...










