Friday, May 1News That Matters

Author: ucnnews

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

शिक्षा विभाग का बनेगा ‘मानव सम्पदा’ पोर्टलः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड
विद्यालयी शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण डाटा के रख-रखाव के लिये शीघ्र ही मानव सम्पदा पोर्टल बनाया जायेगा। जिसमें कार्मिकों की सम्पूर्ण सेवा काल का लेखा-जोखा सुरक्षित रहेगा। भारतीय ज्ञान परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से सभी जनपदों में एक-एक आवासीय मॉडल विद्यालय बनाये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री  धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभाग में तैनात सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के सम्पूर्ण सेवाकाल का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दृष्टिगत ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षकों एवं कार्मिकों के स्थानांतरण भी ऑनलाइन किये जायेंगे इसके लिये सभी कार्मिकों का डाटा एक ही प्लेटफार्म पर उप...
सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य के लिए डीएम ने दिए सख्त निर्देश

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद के उप जिला चिकित्सालयों की प्रबंधन समिति की बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने चिकित्सालयों को रेफरल सेंटर बनने से रोकने पर जोर दिया और सरकारी अस्पतालों में संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा, "सरकारी चिकित्सालयों का मजाक नहीं बनाना चाहिए। सभी लोग निजी अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकते। ऐसे में सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने चिकित्सालयों से अप्रैल से अक्टूबर 2024 तक की आईपीडी, सर्जरी, संस्थागत प्रसव और रेफरल का विस्तृत विवरण मांगा। बैठक में विकासनगर चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत और प्रेमनगर चिकित्सालय के 20 बेड के बच्चों के आईसीयू के संचालन के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत की गई। प्रेमनगर में आईपीडी की संख्या कम होने पर ज...
मुख्यमंत्री  धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया

मुख्यमंत्री  धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव’ के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने बुधवार को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित 'तृतीय कुम्भ कॉन्क्लेव' के समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह कुंभ कॉन्क्लेव भारतीय सनातन संस्कृति, सभ्यता और आध्यात्मिकता के मूल्यों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का एक प्रभावशाली मंच है। जिसके आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने "इंडिया थिंक काउंसिल" का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिवेणी की ये भूमि गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पवित्र नदियों की संगम स्थली के साथ हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपराओं का भी संगम है। यहां होने वाला कुंभ धार्मिक स्नान, पाप मुक्ति के साथ ही व्यक्ति को आत्मिक, वैचारिक और मानसिक शुद्धि भी प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति मात्र एक पूजा-पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने का एक ऐसा मार्ग है, ज...
ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के स्थानीय उत्पादों ने किया 34.52 लाख का कारोबार, ग्रामीण आर्थिकी के मामले में गेम चेंजर

ब्रांड हाउस आफ हिमालयाज के स्थानीय उत्पादों ने किया 34.52 लाख का कारोबार, ग्रामीण आर्थिकी के मामले में गेम चेंजर

उत्तराखण्ड
स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग व ब्रांडिंग के लिए बनाए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड ने अब तक 34.52 लाख का कारोबार किया है। बीते वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ब्रांड की लॉन्चिंग की थी। हाउस ऑफ हिमालयाज से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिला है। इस ब्रांड के उत्पाद ई-कामर्स प्लेटफार्म अमेजन पर भी उपलब्ध है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड पहाड़ के जंगलों में पैदा होने वाले शुद्ध शहद से लेकर मंडुआ, झंगोरा, गहथ, राजमा, ऊनी वस्त्र, हस्तशिल्प उत्पादों की मार्केटिंग की जा रही है। सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा ने बताया, उत्तराखंड की साठ प्रतिशत से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है, ऐसे में हाउस ऑफ हिमालयाज ग्रामीण आर्थिकी के मामले में गेम चेंजर साबित होने जा रही है। योजना के तहत तीन साल में कारोबार बढ़ाने के साथ ही पांच लाख महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख के पार कर उन्हें लखपति दीदी बनाने क...
काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी।

काफिला रोक, लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखण्ड
दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी चौक में काफिला रुकवाकर पुराने परिचित दुकानदारों एंव आम जन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री दुकानों में खरीदारी करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपकर पान भंडार में ' राजेश कुमार ' राजू भैया' से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच में पाकर राजेश कुमार भावुक नज़र आए। मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से भी मुलाकात कर उनके हाल चाल जाना एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया।...
दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

उत्तराखण्ड
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जा रही है ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व प्रशिक्षण प्रभावित न हो और सम्बद्ध अस्पतालों में आमजन को बेहतर उपचार सुलभ हो सके। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती को लेकर राज्य सरकार ने कमर कसी है। सरकार का मकसद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों के शतप्रतिशत पदों को भरना है ताकि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। जिसके लिये सरकार ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक साक्षात्कार समिति का गठन किया है, जो वॉक-इन...
हरिद्वार में सनसनीखेज डबल मर्डर और सुसाइड से मचा हड़कंप

हरिद्वार में सनसनीखेज डबल मर्डर और सुसाइड से मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या की, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस डबल मर्डर और सुसाइड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल,एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार और एसपी क्राइम पंकज गैरोला मौके पर पहुंचे पुलिस की टीमें घटना की वजह तलाशने में जुटी हुई हैं। शुरुआती जांच में इसे घरेलू कलह का मामला माना जा रहा है, लेकिन अभी तक हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिवार के करीबी लोगों से पूछताछ जारी है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।...

1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ बने उत्तराखंड के नए डीजीपी

राष्ट्रीय
उत्तराखंड में डीजीपी की नई तैनाती को लेकर काफी लम्बे समय से चर्चाएं चल रही थी ..क्योकि वर्तमान में उत्तराखंड डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे 1996 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था जबकि उत्तराखंड कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे जिसको लेकर उत्तराखंड गृह विभाग द्वारा केन्द्रीय ग्रह मंत्रालय से उनको कार्यमुक्त करने के लिए आग्रह किया गया था जिस पर ग्रह मंत्रालय ने उन्हें अवमुक्त कर दिया था तभी से उनके डीजीपी बनने को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी थी । आज नए  डीजीपी को लेकर शासनादेश भी जारी होगया है …1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ उत्तराखंड के नये डीजीपी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है मूलरूप से शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले दीपम सेठ 1995 बैच के आइपीएस अफसर हैं। अविभाजित उत्तर प्रदेश में वह एएसपी गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर रहन...
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनेगा गैरसैंण ब्लाक का सारकोट गांव

उत्तराखण्ड
गैरसैंण ब्लाक में सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में आंगनबाडी भवन, पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और रंगरोगन के साथ विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करें। सैनिक बहुल्य गांव ...
Ukd नेता त्रिवेंद्र पंवार की सड़क हादसे में मौत

Ukd नेता त्रिवेंद्र पंवार की सड़क हादसे में मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। देररात ऋषिकेश में एक वेडिंग पॉइंट से बाहर निकलते ही एक अनियंत्रित ट्रक ने 4-5 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत ही गई। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई है। पंवार पूर्व दर्जाधारी मंत्री के बेटे की शादी में पहुंचे थे।  घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।...