Friday, May 1News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड से बड़ी खबर जल्द ही महिलाओं को समर्पित हो सकती है महिला नीति

उत्तराखंड से बड़ी खबर जल्द ही महिलाओं को समर्पित हो सकती है महिला नीति

उत्तराखण्ड
प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित विधानसभा सभागार में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित ‘महिला नीति’ पर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या के समक्ष उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 के ड्राफ्ट को रखा, जिसके विभिन्न विषयों पर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला नीति हमारी बहन बेटियों का ना केवल आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने बयान में आगे जोड़ते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चाइल्ड ऐबयूज, पॉर्नोग्राफी, डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं के साथ ही म...
इस वर्ष विशेष रहेगा  उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस का आयोजन

इस वर्ष विशेष रहेगा  उत्तराखण्ड का राज्य स्थापना दिवस का आयोजन

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 24 वर्ष पूरे होने तथा 25वीं रजत जयन्ती के शुभारम्भ के रूप में इस वर्ष मनाया जाना वाले राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने के  मुख्यमंत्री  के निर्देशो के क्रम में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी अधिकारियों के साथ राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री  के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना के 24 वर्ष पूरे हो जाएंगे तथा 25वीं रजत जयन्ती की शुरूआत हो जाएगी, इसलिए प्रदेशवासियों के लिए इसका विशेष महत्व है। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2024 से अगले वर्ष 9 नवम्बर 2025 तक पूरे वर्ष मनाये जाने वाले ‘‘देवभूमि रजतोत्सव’’ की शुरूआत भी हो जाएगी। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस क...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के सजग नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक  अभिनव कुमार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल/ढाबा एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें। साथ ही, इन संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर जोर दिया जाए। खुले स्थानों पर चल रहे खाद्य कारोबारियों पर विशेष ध्यान देने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई की सहायता ली जाएगी। इस दिशा में पहली कार्यवाही मसूरी क्षेत्र में की गई, जहां ...
पौड़ी में डाक विभाग में नवनियुक्त भर्ती में निकला  फर्जी वाड़ा

पौड़ी में डाक विभाग में नवनियुक्त भर्ती में निकला फर्जी वाड़ा

उत्तराखण्ड
पौड़ी में डाक विभाग को मिले नवनियुक्त डाक सेवकों में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज डाक विभाग को जांच में फर्जी मिले हैं दोनों चयनित डाक सेवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जिनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच हुई तो पता चला कि बिजनौर के रहने वाले चयनित डाक सेवक अनिल कुमार और अंकुर यादव ने जो हाईस्कूल स्कूल का सर्टिफिकेट और मार्कशीट लगाई उसमें दोनों को 97 फीसदी अंक हासिल हुए हैं लेकिन जब दोनों का हाईस्कूल का रोल नंबर जांचा गया तो अनिल कुमार का रोल नंबर किसी अन्य छात्र का निकला जो परीक्षा में फेल है और उसके माता पिता का नाम भी अलग है जबकि दूसरे चयनित डाक सेवक अंकुर यादव का रोल नंबर जांच गया तो ये रोल नंबर किसी महिला का निकला जो भी परीक्षा में फेल है अब डाक विभाग दोनों चयनित डाक सेवकों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवा रहा है जबकि प्रमाण पत्रों की जांच प्रकिया से पहले मध्यप्रदेश के दो चयनित डाक...
विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को 6500 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को 6500 रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
विजिलेंस ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक को 6500 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता की ओर से सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत दर्ज कराई कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए DG HEALTH ऑफिस के वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल की ओर से 8,500 रु0 रिश्वत की मांग की गयी थी। पूर्व में उसे 2500 दे दिये गये थे। शिकायत के आधार पर मंगलवार को सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम ने मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून को 6,000 रु0 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया । विजिलेंस की ओर से 15 दिनों में यह तीसरी गिरफ्तारी है। पिछले दिनों विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को शुरू किया है। ...
सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र, 3 सालों में राज्य में 17500 अभ्यर्थियों को प्रदान किये जा चुके हैं नियुक्ति पत्र।

सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में चयनित 289 अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र, 3 सालों में राज्य में 17500 अभ्यर्थियों को प्रदान किये जा चुके हैं नियुक्ति पत्र।

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के अन्तर्गत चयनित 19 विभागों के 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। राज्य में पिछले तीन सालों में 17500 से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे इन युवा अधिकारियों के जीवन में एक नई शुरूआत हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के साल 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे इन युवा कर्णधारों का योगदान भी महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमारे ये युवा अधिकारी आजादी के अमृतकाल के सिपाही हैं, जो विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करेंगे। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में हमारे इन अधिकारियों की नियुक्त...
दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी सड़क की लंबित मांग अब हुई पूर्ण  क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार  रूद्रप्रयाग क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

दशज्यूला क्षेत्र की दशकों पुरानी सड़क की लंबित मांग अब हुई पूर्ण क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार रूद्रप्रयाग क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत दशज्यूला क्षेत्र की कोटखाल-जगतोली मिसिंग मोटर मार्ग जरम्वाड तक मिलाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा 13 सितंबर 2024 को प्रदान की गई थी। दशकों से क्षेत्रवासी इस सड़क की मांग कर रहे थे। जगतोली दशज्यूला विकास महोत्सव 2024 को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इस सड़क निर्माण की घोषण की थी। मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होना था। किन्तु भारी वर्षा के कारण कार्यक्रम में शामिल नही हो पाए तथा उनके द्वारा वर्चुवल सम्बोधन में इस मोटर मार्ग की स्वीकृति की घोषणा की गई थी। इस मोटर मार्ग की टेन्डर प्रकिया पूर्ण करते हुए आज 14 अक्टूबर, 2024 को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअली विधिवत भूमि पूजन के फलस्वरुप कार्य प्रारंभ हो गया है। इस मोटर मार्ग से दशज्यूला काण्डई क्षेत्र के 30 से अधिक गांव को एवं तल्ला नागपुर क्ष...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने   “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने   “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया 

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने   “विश्व मानक दिवस“ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज हम एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे हैं, जो हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ भारतीय उत्पादों को वैश्विक मानचित्र पर शीर्ष स्थान प्रदान कराने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोई भी मानक केवल तकनीकी दिशा-निर्देश या मापदंड नहीं होते, बल्कि वे हमारे देश के विकास और आत्म निर्भरता की बुनियाद होते हैं। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा स्थापित मानक हमारे उद्योगों, व्यापार और सेवाओं के प्रमाणीकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये न केवल हमारे कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हैं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को भी किसी न किसी रूप में प्रभावित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्...
डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी की बीआरओ, एनएचआईडीसीएल एवं पीडब्ल्यूडी के साथ महत्वपूर्ण बैठक

डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी की बीआरओ, एनएचआईडीसीएल एवं पीडब्ल्यूडी के साथ महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय
मानसून के दौरान हुए भूस्खलन या राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण के दौरान उत्सर्जित मलबे के सुव्यवस्थित निस्तारण हेतु मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु भूमि चिहिन्त कर प्रस्ताव शासन को भेजने हेतु एक सप्ताह की समयसीमा दी है। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को डम्पिंग स्थलों हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्राथमिकता से राजस्व भूमि चिहिन्त करने तथा राजस्व भूमि की अनुपलब्धता की दशा में वन भूमि को चिहिन्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएस  रतूड़ी ने डम्पिंग से सम्बन्धित एजेंसियों को निर्धारित मक डम्पिंग जोन में ही मलबे के निस्तारण के नियमों को सख्ती से पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, बीआरओ तथा एनएचआईडीसीएल के अधीन विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गो में निर्माण के दौरान...
जिला कारागार, हरिद्वार से दो बन्दियों के भाग जाने पर 6 कार्मिक निलंबित, जांच के निर्देश’

जिला कारागार, हरिद्वार से दो बन्दियों के भाग जाने पर 6 कार्मिक निलंबित, जांच के निर्देश’

उत्तराखण्ड
जिला कारागार, हरिद्वार से दो बंदियों के भाग जाने की घटना पर 6 कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उप महानिरीक्षक कारागार इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे। बताया गया कि निरूद्ध सिद्धदोष बंदी पंकज पुत्र मगन लाल एवं विचाराधीन बंदी रामकुमार पुत्र रक्षाराम दिनांक 11 अक्टूबर, 2024 की सांयकाल को कारागार से निकल गए। उक्त घटना में सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है तथा इस घटना के लिए 06 कार्मिकों 1. प्यारे लाल आर्य, प्रभारी अधीक्षक/कारापाल, 2. कुवर पाल सिंह, उप कारापाल सर्किल जेलर / चक्राधिकारी 3. प्रेमशंकर यादव, दिन हेड वार्डर, 4. विजय पाल सिंह, हेड वार्डर-प्रभारी गिर्दा हेड 5. ओमपाल सिंह, बदीरक्षक प्रभारी निर्माण स्थल, 6. नीलेश कुमार, हेड वार्डर प्रभारी गेटकीपर को उनके द्वारा ड्यूटी के प्रत...