अहमदाबाद विमान हादसा: उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी के सभी कार्यक्रम किए रद्द, जताया दुःख
गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। उत्तराखंड सरकार ने भी इस हादसे पर अपना दु:ख व्यक्त किया है। हादसे के बाद उत्तराखंड में बीजेपी ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उसकी जानकारी दें उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर अहमदाबाद विमान हादसे के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है। महेंद्र भट्ट ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। वहीं ईश्वर से पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
विमान हादसे को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी कार्यक्रम तत्काल प्...









