रिजॉर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत, रिजॉर्ट मालिकों, कार्मिकों की घोर लापरवाही
RISHIKESH: ऋषिकेश से सटे थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घट्टू घाट स्थित एक रिजॉर्ट में घोर लापरवाही सामने आई है। यहां रिजॉर्ट के स्वीमिंग पूल में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में स्विमिंग पूल से बरामद किया गया, जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत ने मृत घोषित कर दिया। रिजॉर्ट संचालक की इस लापरवाही पर पुलिस की ओर से तहसील प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार बीते रविवार को झालावाड़, राजस्थान के रहने वाले प्रियांश अपने परिवार के साथ घूमने ऋषिकेश आये थे। सोमवार को वह परिवार सहित थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के घट्टू घाट स्थित रिजॉर्ट क्रीक में रुके थे। रात करीब 8.30 बजे जब रिजॉर्ट से जाने के लिये तैयार हुये तो उनका बच्चा अदवय उनके पास नहीं था। रिजॉर्ट में चारों तरफ अंधेरा व झाड़ियां होने के कारण काफी देर ढूंढने क...








