कांग्रेस फिर से भारत को भ्रष्टाचार के दलदल में डुबाना चाहती है: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री ने सभा में उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होंने कहा अजय टम्टा जी ने निरंतर क्षेत्र की सेवा की है, क्षेत्र के कामों को आगे बढ़ाया है। भारत सरकार में अजय टम्टा जी ने हमेशा क्षेत्र की पैरवी की है। उन्होंने कहा जितने वोट जनता अजय टम्टा जी को देगी, वो हर वोट मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ती के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है। पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, ...








