उत्तराखंड : पेंशन को लेकर खत्म हुई टेंशन, अब हर महीने खाते में आएंगे पैसे, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान
उत्तराखंड : पेंशन को लेकर खत्म हुई टेंशन, अब हर महीने खाते में आएंगे पैसे, सीएम धामी ने किया ये बड़ा एलान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि पेंशन का भुगतान तीन माह के स्थान पर अब प्रत्येक माह होगा।
मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।
वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओं को सरल बनाने का ...








