उत्तराखंड : 10 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार, माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच सका ‘चिराग’
उत्तराखंड : 10 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया शिकार, माता-पिता की लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बच सका 'चिराग'
गलज्वाड़ी के पास जंगल में स्थित गुज्जर बस्ती में गुलदार ने 10 वर्ष के बच्चे को निवाला बना लिया। बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस और वन विभाग की टीम गश्त में जुटी हैं। बच्चे के शव को ले जाने को ले कर बस्तीवासियों ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस के साथ झड़प की भी सूचना है।
रविवार को मडारी गांव की गुज्जर बस्ती में 10 साल का रियासत देर रात घर के पास ही लघुशंका करने गया था। जहां झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीखने पर बच्चे के पिता मीरहमजा अन्य लोगों के साथ बाहर आए और गुलदार के जबड़े से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया।
शोर सुनकर बस्ती के...








