Wednesday, May 6News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : पांच जिलों में अब बिकेगी नई मेट्रो शराब, अब महंगी हो जाएगी बीयर

उत्तराखंड : पांच जिलों में अब बिकेगी नई मेट्रो शराब, अब महंगी हो जाएगी बीयर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पांच जिलों में अब बिकेगी नई मेट्रो शराब, अब महंगी हो जाएगी बीयर पांच जिलों में नए साल से नई मेट्रो शराब बिकेगी। इस नई शराब को विदेशी मदिरा की दुकानों से बेचा जा सकेगा। उत्तराखंड गढ़वाल के इन पांचों जिलों में देसी शराब की बिक्री नहीं होती है। ऐसे में 40 प्रतिशत तीव्रता वाली इस शराब को देसी और विदेशी शराब के बीच का उत्पाद माना जा रहा है। इस शराब का निर्माण प्रदेश की डिस्टीलरियों में ही किया जा सकेगा। इसके लिए 31 मार्च से पहले राजस्व समेत विभिन्न नियम कायदे तय कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि गढ़वाल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली में देसी शराब की बिक्री नहीं होती है। इन जगहों के लिए अब नई आबकारी नीति में नई तरह की शराब की बिक्री की व्यवस्था की गई है। इस शराब का नाम मेट्रो होगा। बता दें कि भारत निर्मित अंग्रेजी शराब की तीव्रता 42.8 होती है। जबकि, देसी शराब 36 ...
उत्तराखंड : लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

उत्तराखंड : लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द घोषित करेगी प्रत्याशी, 26 को संसदीय बोर्ड की बैठक लोकसभा की पांच सीटों पर भाजपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। पार्टी ने हर लोकसभा सीट के लिए दो पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है। पर्यवेक्षक टिकट के दावेदारों से संपर्क साधेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश संसदीय बोर्ड को देंगे। पार्टी प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक 26 फरवरी को तय कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा हुई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। कहा, कई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग सीटों पर टिकट की दावेदारी के आवेदन सौंपे हैं। किसी सीट पर पांच से अधिक तो कहीं चार आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन सौंपने क...
उत्तराखंड: प्रदेश में पाले को लेकर अलर्ट जारी, चारों धाम ने ओढ़ी सफेद चादर

उत्तराखंड: प्रदेश में पाले को लेकर अलर्ट जारी, चारों धाम ने ओढ़ी सफेद चादर

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: प्रदेश में पाले को लेकर अलर्ट जारी, चारों धाम ने ओढ़ी सफेद चादर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क हो गया है। दिन में चटख धूप चुभने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के बीच चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को दून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली रही। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। जबकि, सुबह-शाम हवा चलने से ठिठुरन रही। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडराते रहे और चोटियों पर हल्के हिमपात के कई दौर हुए। चार धाम समेत तमाम चोटियां बर्फ से लकदक हैं। कई स्थानों पर भारी हिमपात के कारण बंद पड़े मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है। मौसम विज्ञान केंद...
उत्तराखंड : शासनादेश की फाइल गुम होने से हजारों शिक्षकों की पदोन्नति लटकी,शासन और शिक्षा निदेशालय ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तराखंड : शासनादेश की फाइल गुम होने से हजारों शिक्षकों की पदोन्नति लटकी,शासन और शिक्षा निदेशालय ने दर्ज कराया मुकदमा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : शासनादेश की फाइल गुम होने से हजारों शिक्षकों की पदोन्नति लटकी,शासन और शिक्षा निदेशालय ने दर्ज कराया मुकदमा शिक्षा निदेशालय और शासन में शिक्षकों की तदर्थ पदोन्नति की अनुमति के शासनादेश की फाइल नहीं मिल रही, जिससे शिक्षकों की वरिष्ठता तय न होने से चार हजार से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति लटक गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, मामले में शिक्षा निदेशालय ने रायपुर थाने और शासन ने पलटन बाजार पुलिस चौकी में फाइल गुम होने का मुकदमा दर्ज कराया है। शिक्षा विभाग में तदर्थ पदोन्नति और सीधी भर्ती के शिक्षकों की वरिष्ठता का विवाद बना हुआ है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित सीधी भर्ती के प्रवक्ताओं के मुताबिक, वर्ष 2005-06 में उनकी नियुक्ति हुई थी। विभाग ने अगस्त 2010 में कुछ शिक्षकों को प्रवक्ता के पद पर मौलिक नियुक्ति दी, जिसमें कुछ शिक्षकों को बैक डेट से वरिष्ठता द...
उत्तराखंड : बुरा फंसा हल्द्वानी बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ,अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई

उत्तराखंड : बुरा फंसा हल्द्वानी बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ,अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बुरा फंसा हल्द्वानी बवाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक ,अब अचल संपत्ति पर भी होगी कार्रवाई बनभूलपुरा बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। फरार होने की वजह से चल संपत्ति कुर्क हो चुकी है। अब तहसील से भी ढाई करोड़ की वसूली का नोटिस जारी हो चुका है, अगर इसका भी जवाब नहीं मिलता है तो अचल संपत्ति की भी कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी। बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक को बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। जिस जगह नगर निगम व प्रशासन अतिक्रमण तोड़ने गया था, वह जगह अब्दुल मलिक के ही कब्जे में थी। उस समय हुए पथराव और आगजनी में नगर निगम की 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति को क्षति पहुंची है। नगर निगम ने इसकी भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भी भेजा था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। अब तहसील...
उत्तराखंड : कर्फ्यू हटने के बाद आज अदा होगी पहली जुमे की नमाज, माहौल बिगाड़ने की सोचने वालों को मिली ये चेतावनी

उत्तराखंड : कर्फ्यू हटने के बाद आज अदा होगी पहली जुमे की नमाज, माहौल बिगाड़ने की सोचने वालों को मिली ये चेतावनी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कर्फ्यू हटने के बाद आज अदा होगी पहली जुमे की नमाज, माहौल बिगाड़ने की सोचने वालों को मिली ये चेतावनी बनभूलपुरा के कर्फ्यू से मुक्त होने के बाद शुक्रवार को यहां पहली जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पैरामिलट्री फोर्स और दमकल टीमों को तैनात किया गया है। 19 फरवरी को वनभूलपुरा को पूर्ण रूप से कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद 23 फरवरी को पहली जुमे की नमाज क्षेत्र में अदा की जाएगी। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी कर चुकी है। क्षेत्र में आइटीबीपी और एसएसबी जवानों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सोशल मीडिया सेल से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन...
धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा

धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा

उत्तराखण्ड, देहरादून
धामी कैबिनेट ने लगाई 90 हजार करोड़ के बजट पर मुहर, जमरानी व सौंग परियोजनाओं का निर्माण जल्द शुरू होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में बैठक में 26 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। राज्य के 90 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट में संशोधन, जमरानी व सौंग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों कपर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। कैबिनेट के फैसले – कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए 90 हजार करोड़ के बजट पेश करने को मंजूरी दे दी है। बजट सत्र देहरादून विधानसभा में 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया गया है। हालांकि बजट पेश करने की तारीख की घोषणा कार्यमंत्रणा समिति करेगी। – सरकार ने गैंगस्टर एक्ट में संशोधन ...
उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा

उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड में इतने पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, धामी सरकार ने LT शिक्षकों क़ो दिया तोहफा देहरादून कला विषय के लिए बीएड को अब अनिवार्य कर दिया गया है। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से एलटी संवर्ग के 300 से अधिक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। विभाग की ओर से एलटी संवर्ग में भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 1592 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा विभाग में पूर्व में एलटी संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन कला विषय एलटी शिक्षकों के लिए वर्ष 2020 में नॉन बीएड कर दिया गया था। कुछ अभ्यर्थी इसके खिलाफ कोर्ट चले गए थे। जिससे कला विषय के 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पिछले काफी समय से लटकी थी प्रदेश के एलटी संवर्ग के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इन शिक्षकों के अब अंतरमंडलीय तबादले हो सकेंगे। पूरे सेवाकाल में शिक्षक एक बार एक से दू...
उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति

उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : कांग्रेस ने पांचों लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए, चुनाव में सुनिश्चित जीत की बनाएंगे रणनीति प्रदेश कांग्रेस कमेटी वार रूम के चेयरमैन नवीन जोशी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों को लेकर बैठक हुई बैठक में प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए डेस्क हेड नियुक्त किए गए, जिसके तहत वीरेंद्र पंवार को पौड़ी, विनय कुमार नैनीताल, सुरेश आर्य अल्मोड़ा, विनीत अग्रहरी गुप्ता व परिणीता बड़ोनी टिहरी एवं सुरेंद्र सिंह प्रजापति हरिद्वार लोकसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे। नवीन जोशी ने बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत हमको सुनिश्चित करनी है, जिसके लिए दिन रात वार रूम कार्यरत रहेगा, सभी डेस्क हेड अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से जुड़े रहेंगे और जमीनी स्तर तक जनता से जुड़ने का काम करेंगे। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का हम जवाब देंगे, ...
उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे तीन दिन से बंद, चीन सीमा से कटा जिला मुख्यालय का संपर्क

उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे तीन दिन से बंद, चीन सीमा से कटा जिला मुख्यालय का संपर्क

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : गंगोत्री हाईवे तीन दिन से बंद, चीन सीमा से कटा जिला मुख्यालय का संपर्क   बर्फबारी के कारण बंद गंगोत्री हाईवे तीन दिन बाद भी नहीं खुल सका है। आज भी बीआरओ की टीम गंगोत्री तक हाईवे खोलने में जुटी है। बुधवार को सुक्की टॉप तक आवाजाही शुरू होने से स्थानीय लोगों को थोड़ा राहत मिली थी। आज धराली तक आवाजाही सुचारू की गई है। लेकिन गंगोत्री तक रास्ता खोलने में अभी समय लगेगा। वहीं, पाले के कारण आवाजाही में अभी भी खतरा बना हुआ है। हाईवे बंद होने से उपला टकनौर के सात गांव सहित गंगोत्री और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा है। बता दें कि बीते सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक करीब सुबह छह बजे बंद हो गया था। उसके बाद से बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन की मशीनरी लगातार हाईवे को सुचारू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, रात में बर्फबार...