खलंगा में 2000 पेड़ काटने के लिए पेयजल निगम ने वन विभाग को नहीं भेजा प्रस्ताव, न ही केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिली
देहरादून में एक और चिपको आंदोलन की आहट है। रायपुर के खलंगा क्षेत्र में 2000 पेड़ो को कटन से बचाने के लिए स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी आंदोलनरत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ों को बचाने के लिए वे उग्र आंदोलन करेंगे। यहां जलाशय निर्माण होना है। लेकिन हैरानी की बात है कि जिस प्रोजेक्ट के लिए पेयजल निगम पेड़ काटना चाहता है, वन विभाग को न तो उसका प्रस्ताव भेजा गया है और नही इसे केंद्र की सैद्धांतिक सहमति मिली है। उधर कार्यदायी संस्था ने भी पेयजल निगम को पत्र लिखकर अन्यत्र स्थान चिन्हित करने की बात कही है।
दरअसल देहरादून में सौंग बांध परियोजना पर काम चल रहा है। जिससे शहर को पीने का पानी उपलब्ध होगा। इसी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जलाशय निर्माण खलंगा क्षेत्र में होना है 150 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए खलंगा वार मेमोरियल के नजदीक वन क्षेत्र में 5 हेक्टेयर भूमि चिन्हि...








