विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर मुहर लगाने का है यह चुनाव:त्रिवेंद्र रावत
पूर्व सीएम और भाजपा के हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस चुनाव मे जनता विकसित भारत के निर्माण के संकल्प पर मुहर लगाने जा रही है। आम आदमी के सपनों को पूरा करने की मोदी गारंटी पर जनता का बंपर आशीर्वाद पार्टी को हासिल होने वाला है जिसकी शुरुआत देवभूमि से होने जा रही है ।
पार्टी के प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के मंतव्य को सामने रखा । इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 का ये चुनाव ऐतिहासिक है, जिसमे जनता विकसित भारत के निर्माण के लिए वोट करेगी । यह चुनाव भारत को पुनः सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक परम वैभव दिलाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने का चुनाव है । आम आदमी के सपनों को पूरा करने की गारंटी पर आशीर्वाद देने का चुनाव है । जिससे देश भर में भाजपा 370 और एनडीए 400 सीटों के पार जाने वाली है । ये चुनाव पिछले...








