Wednesday, May 6News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर गर्मजोशी से स्वागत के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्णिम देवभूमि परिषद द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बडी संख्या में बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने के लिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने राज्य विधान सभा में नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता की शक्ति बताते हुये कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने ...
उत्तराखंड : हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ की हालत की समीक्षा

उत्तराखंड : हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ की हालत की समीक्षा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ की हालत की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में गुरूवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार तथा अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शान्ति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री...
उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान

उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी, हेलिपैड सुरक्षा की सौंपी जाएगी कमान शासन की ओर से होमगार्डों को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग से प्रदेश के सभी हेलिपैड की सुरक्षा के लिए होमगार्ड उपलब्ध कराने की बात कही है। शासन के निर्देश पर आईजी-कमांडेंट जनरल होमगार्ड ने प्रदेश के सभी जिला कमांडेंट से नौ-नौ होमगार्डों के नामों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद होमगार्डों की हेलिपैड पर तैनाती की जाएगी। प्रदेश मेें लगातार होमगार्डों के लिए नई पहल शुरू करने के साथ ही नई सुविधाओं से भी लैस किया जा रहा है। हाल ही में सूबे के महिला और पुरुष होमगार्डों को पिस्तौल से लेकर एसएलआर चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे इतर, होमगार्डों के ऊपर अब तक वीआईपी, वीवीआई, अपराध और यातायात की कमान संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन अब होमगार्डों को एक और...
उत्तराखंड : देहरादून के इस गांव की प्रधान के कुशल प्रबंधन के कायल हुए लोग, कामकाज समझने के लिए आते हैं कई राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि

उत्तराखंड : देहरादून के इस गांव की प्रधान के कुशल प्रबंधन के कायल हुए लोग, कामकाज समझने के लिए आते हैं कई राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून के इस गांव की प्रधान के कुशल प्रबंधन के कायल हुए लोग, कामकाज समझने के लिए आते हैं कई राज्यों के पंचायत प्रतिनिधि जज्बा हो तो अल्प शिक्षा भी आड़े नहीं आती। उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित बड़कोट ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता देवी इसका प्रमाण हैं। सिर्फ 10वीं पास सरिता की नेतृत्व क्षमता और कुशल प्रबंधन से यह ग्राम पंचायत स्वच्छ ग्रामीण परिवेश का तमगा पाने के साथ आदर्श पंचायत के रूप में भी ख्याति अर्जित कर रही है। उनके इस प्रयास को पंचायती राज विभाग वर्ष 2022-23 में राज्य स्तर और वर्ष 2023-24 में जिला स्तर पर पुरस्कृत कर चुका है। ग्रामोत्थान में इस योगदान के लिए केंद्र सरकार ने इसी वर्ष गणतंत्र दिवस पर सरिता को नई दिल्ली आमंत्रित किया। उनकी पंचायत के कामकाज को जानने-समझने के लिए जम्मू-कश्मीर समेत अन्य राज्यों के दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि भ्रमण पर आ चुके हैं। द...
उत्तराखंड : ईडी का शिकंजा  नेताओं, वन अफसरों के घर से मिली 1.10 करोड़ की नकदी और सोना, विदेशी मुद्रा भी सीज

उत्तराखंड : ईडी का शिकंजा  नेताओं, वन अफसरों के घर से मिली 1.10 करोड़ की नकदी और सोना, विदेशी मुद्रा भी सीज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : ईडी का शिकंजा  नेताओं, वन अफसरों के घर से मिली 1.10 करोड़ की नकदी और सोना, विदेशी मुद्रा भी सीज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नेताओं और वन अफसरों के घरों से 1.10 करोड़ रुपये की नकदी मिली है। ईडी ने कुल 80 लाख रुपये का 1.30 किलो सोना भी जब्त किया है। इसके साथ ही एक अफसर के घर से 10 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी सीज की गई है। निदेशालय की टीमों ने सभी 17 जगहों पर छापे के बाद बैंक लॉकर, डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी सीज किए हैं। सबसे ज्यादा नकदी आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक के घर से बरामद हुई है। ईडी की इस मामले में जांच जारी है। कॉर्बेट नेशनल पार्क की पाखरो रेंज में हुए निर्माण घोटाले और अवैध पेड़ कटान से जुड़े मामले में ईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी की टीमों ने उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में कुल 17 जगहों पर छापे मारे थे। इनमें राजधानी देहरादून में पूर्व वनमंत्री हर...
उत्तराखंड : नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें गायब, राज्य सूचना आयुक्त ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

उत्तराखंड : नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें गायब, राज्य सूचना आयुक्त ने पकड़ी बड़ी लापरवाही

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें गायब, राज्य सूचना आयुक्त ने पकड़ी बड़ी लापरवाही नगर निगम देहरादून की 13 हजार फाइलें रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने सुनवाई के दौरान यह मामला पकड़ा तो उन्होंने कार्रवाई के लिए सचिव शहरी विकास, निदेशक शहरी विकास को आदेश भेजा है। उन्होंने कहा, इस मामले की कहीं पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जाए। राज्य सूचना आयोग ने तरुण गुप्ता की अपील पर सुनवाई के दौरान नगर निगम से छह माह पूर्व गायब पत्रावलियों का विवरण तैयार करने को कहा था। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट के निर्देश पर नगर निगम ने छह माह में रिपोर्ट तैयार की, जिसमें वर्ष 1989 से 2021 तक नगर निगम अभिलेखों से 13 हजार 743 पत्रावलियां गायब होने की बात सामने आई है। राज्य सूचना आयुक्त ने इतनी बड़ी संख्या में पत्रावलियों के नगर निगम से गायब होने को गंभीरत...
उत्तराखंड : नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी हमले को लेकर की प्रेस कांफ्रेस

उत्तराखंड : नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी हमले को लेकर की प्रेस कांफ्रेस

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने हल्द्वानी हमले को लेकर की प्रेस कांफ्रेस उत्तराखंड के हल्द्वानी में उस वक्त तनातनी की स्थिति पैदा हो गई जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई टीम पर हमला हो गया। इस हमले में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुला ली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट बंद करने की तैयारी की जा रही है। हल्द्वानी में हमले, पथराव और आगजनी को लेकर शुक्रवार को नैनीताल की डीएम वंदना स‍िंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। वंदना स‍िंह ने बताया, "होई कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को नोटिस और सुनवाई के अवसर दिए गए। जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी औ...
उत्तराखंड : कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

उत्तराखंड : कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : कल से गांव चलो अभियान, कमलेड़ी गांव में प्रवास करेंगे सीएम धामी, 29 नेताओं का कार्यक्रम जारी भाजपा ने गांव चलो अभियान को लेकर मुख्यमंत्री समेत सरकार में मंत्रियों एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 9 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट विधानसभा के कमलेडी गांव एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा के पांडुकेश्वर जोशीमठ में प्रवास करेंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश के 11729 बूथों पर 24 घंटे प्रवास करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं जनता के माध्यम केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों का अनुभव साझा करते हुए अन्य लोगों को भी लाभार्थी बनने ...
उत्तराखंड : हरक सिंह रावत के बाद अब इस पूर्व आईएफएस अधिकारी के घर पर मारा छापा

उत्तराखंड : हरक सिंह रावत के बाद अब इस पूर्व आईएफएस अधिकारी के घर पर मारा छापा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : हरक सिंह रावत के बाद अब इस पूर्व आईएफएस अधिकारी के घर पर मारा छापा पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है। बता दें कि, इससे पहले बुधवार सुबह उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ भी ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयो...
उत्तराखंड : रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी की जमानत मंजूर

उत्तराखंड : रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी की जमानत मंजूर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : रिश्वत मामले में गिरफ्तार पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी की जमानत मंजूर नैनीताल हाईकोर्ट ने रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस टीम की ओर से गिरफ्तार ऊधमसिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी की जमानत मंजूर कर ली है। उन पर एक ठेकेदार के बिलों का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस की टीम ने कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत हिमांशु ठेकेदार यानि रिंकू सिंह से ली जा रही थी। रिंकू सिंह को विभाग ने 60 लाख का भुगतान करना था। त्रिपाठी पर इस भुगतान के लिए छह लाख रुपये रिश्वत मांगने व पहली किस्त के रूप में एक लाख लेने का आरोप है । रमेश चंद्र त्रिपाठी के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में उनकी सीधी भागीद...