उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव के लिए आयकर ने नियुक्त किए 29 अफसर, 13 जिलों में ये स्पेशल टीम हुई गठित
उत्तराखंड : लोकसभा चुनाव के लिए आयकर ने नियुक्त किए 29 अफसर, 13 जिलों में ये स्पेशल टीम हुई गठित
लोकसभा चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी तैयारियों में जुट गई है। ताकि आचार संहिता लागू होते ही बिना विलंब पूरा तंत्र निर्वाचन आयोग के अधीन काम करने को मुस्तैद दिखे। इस दिशा में आयकर विभाग ने भी क्विक रेस्पान्स टीम (क्यूआरटी) गठित कर दी है। टीम में कुल 26 अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो उप निदेशक/सहायक निदेशक इन्वेस्टिगेशन के दिशा-निर्देशन में काम करेंगे।
आयकर विभाग के अपर निदेशक (इन्वेस्टिगेशन) टीएस मपवाल के आदेश के मुताबिक, उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। देहरादून और हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में एक टीम में दो आयकर अधिकारी (आइटीओ) नियुक्त किए गए हैं। बड़े जिले और अधिक आवाजाही को देखते हुए देहरादून की क्यूआरटी में दोनों अधिकारी उप निदेशक स्तर के तैनात किए गए ह...








