Thursday, May 7News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या

उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : देहरादून में इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले, दो दिन में 10 पहुंची पीड़ितों की संख्या सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की कोविड और इन्फ्लुएंजा की जांच की जा रही है। रविवार को कोविड की 63 जांच हुईं। सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, इन्फ्लुएंजा के चार नए मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें एक बुजुर्ग और तीन वयस्क हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि रविवार को इन्फ्लुएंजा के चार मरीज मिले हैं। इसमें एक मरीज इंदिरेश अस्पताल, एक मरीज कैलाश अस्पताल और दो मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मरीजों के इन्फ्लुएंजा-ए पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मरीजों की एच-1 एन-1 रिपोर्ट पॉजिटिव के बारे में रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इन दिनों कोविड के साथ ही स्वाइन फ्लू का खतरा भी बढ़ गया है। मरीजों की रिपोर्ट पॉजिट...
उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : आज करवट ले सकता है मौसम, देहरादून में बारिश के आसार देहरादून में बीते चार नवंबर के बाद वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कमोबेश यही आलम रहा। लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में वर्षा न के बराबर हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है। प्रदेश में चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशानी का सबब बना हुआ है। अगले कुछ दिन पारे में भी गिरावट आने की आशंका है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले की मार से भी जनजीवन प्रभावित है। ...
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : पार्टी दिग्गजों ने लिया संकल्प, हर लोकसभा सीट पर पांच लाख के अंतर से जीतने का लक्ष्य भाजपा ने प्रदेश की हर लोकसभा सीट पांच लाख वोटों के अंतर से जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी बी श्रेणी की सीटों को एक श्रेणी में लाएगी। रविवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई पार्टी दिग्गजों की बैठक में यह संकल्प लिया गया। संकल्प को पूरा करने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक को मैदान में डटने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव का अभियान प्रांतों में आ गया है। रविवार को चार सत्रों में चर्चा हुई। पहले सत्र में प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक परिदृश्य पर संगठन और सरकार की भूमिका तय की गई। दूसरा सत्र संगठनात्मक तैयारी पर हुआ। इसमें तय हुआ कि प्रदेश में पन्ना प्रमुख से लेकर सांसद तक अभियान चला...
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : उत्तरकाशी में सीएम धामी के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, दीदी भुली महोत्सव का करेंगे शुभारंभ उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड शो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पेट्रोल पंप से रोड शो की शुरुआत की गई। सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या लोग मौजूद रहे। सोमवार को सीएम धामी उत्तरकाशी पहुंचे। जहां उन्होंने रोड शो किया। सीएम के रोड शो में उत्तरकाशी नगर में जन सैलाब जुटा। रोड शो में प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान,यमुनोत्री संजय डोभाल और पुरोला विधान सभा के विधायक दुर्गेश लाल मौजूद। बड़ी संख्या में लोग यहां सीएम के स्वागत के लिए बस अड्डे पर पहुंचे। सीएम ने रोड शो के दौरान स्वागत के लिए खड़े लोगों पर फूलों की वर्षा की गई। महिलाओं ने स्वागत कलशयात्रा निकाली। सीएम धामी उत्तरकाशी में दीदी भुली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही...
उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका चिन्यालीसौर परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने ग्रामीणों से संवाद कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीड बैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विकसित भारत का संकल्प तभी सिद्ध होगा जब हर व्यक्ति समाज के मुख्य धारा में जुडे। शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर पालिका परिसर शिविर में भारत सरकार की विभिन्न केंद्र पोषित योजनाओं पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम आवास, स्वच्छ भारत अभियान, अमृत योजना आयुष्मान योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम मुद्रा लोन, जनधन योजना, जीवन ज्योत...
उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत

उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने पर देहरादून में खूब कटे चालान, उच्च अधिकारियों के वाहनों की भी मिली शिकायत संभागीय परिवहन कार्यालय देहरादून ने वाहनों पर नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को शहरभर में अभियान चलाया। इस दौरान 86 वाहनों के चालान किए गए, जबकि पांच वाहनों को सीज किया गया। आरटीओ शैलेश तिवारी के मुताबिक, सीएम हेल्पलाइन, समाचार पत्रों एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से कार्यालय को शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कई वाहन स्वामी वाहनों में फैंसी नंबर प्लेट एवं व्यावसायिक वाहनों में पीली नंबर प्लेट की जगह सफेद नंबर प्लेट लगाकर संचालन कर रहे हैं, जो कि मोटरयान नियमों का उल्लंघन है। इन शिकायतों के क्रम आरटीओ ने शहर में चेकिंग के लिए चार टीमों को सड़कों पर उतारा। राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, सहारनपुर रोड, चकराता रोड एवं हरिद्वार रोड पर वाहनो...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास खंड कार्यालयों में युवाओं के कौशल विकास के लिए विवेकानंद यूथ कौशल विकास सेल बनाए जाने और युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के प्रभावी उपयोग के लिए यथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष युवा महोत्सव की थीम यूथ एज़ जॉब क्रिएटर रखी गई है, जो राज्य के युवाओं पर सटीक भी बैठती है। हमारे युवा अब रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाले भी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक राज्य में 3900 से अधिक उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी गई है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत...
उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म

उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : तीन दिन बाद प्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का इंतजार होगा खत्म उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार अगले सप्ताह तक पूरा हो सकता है। नौ जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने से मैदानी इलाकों में कोहरे और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी। इससे पहले आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज और हरिद्वार जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विंटर बारिश न होने और मैदानी इलाकों में कोहरा बीते लंबे समय से परेशान कर रह रहा है। ऐसे में नौ जनवरी के बाद बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा, मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल भी ऊंचाई वाले इलाकों में देरी से बर्फ...
उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आज पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह , मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे। जिला-प्रशासन की तरफ से शिलान्यास समारोह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि पतंजलि योग पीठ का 29वां स्थापना दिवस और स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती तथा गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानंद की जयंती अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 118 साल पहले स्वामी दर्शनानंद द्वारा तीन बीघे जमीन, तीन ब्रह्मचारी और तीन चवन्नियों के साथ शुरू किए गए गुरुकुल का नाम स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर होगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने व...
उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण

उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : ज्योतिर्मठ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम धामी से मुलाकात कर, दिया शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा का आमंत्रण सप्त दिवसीय शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत आगामी 27 दिसंबर से होगी। यह ऐतिहासिक शीतकालीन चारधाम तीर्थ यात्रा ज्योतिष्पीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के पावन सान्निध्य में हो रही है। यात्रा के आमंत्रण के लिए ज्योतिर्मठ का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलकर यात्रा का आमंत्रण पत्र दिया गया। आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा ढाई हजार वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिष्पीठ पीठ के संत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शीतकालीन पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब ज्योतिष्पीठ के आचार्य द्वारा उत्तराखंड स्थित चार धामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा की जा रही है। म...