Tuesday, April 21News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखण्ड : विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि,यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

उत्तराखण्ड : विवाह पंजीकरण में 24 गुना वृद्धि,यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखण्ड,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरे राज्यों के लिए पेश की मिसाल

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य बना है। इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद आम लोगों में विवाह पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुराने एक्ट के मुकाबले विवाह पंजीकरण कराने वालों की प्रतिदिन की औसत संख्या में 24 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का संकल्प लिया था और सत्ता में आने के बाद उन्होंने यह संकल्प पूरा किया। मुख्यमंत्री धामी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही राज्य में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया। सभी औपचारिकताओं और व्यापक जनमत संग्रह के बाद प्रदेश में 27 जनवरी 2025 से यूसीसी कानून लागू कर दिया गया। मुख्यमंत्री का यह ऐतिहासिक फैसला सामाजिक न्याय, लैंगिक...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता एवं विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों के साथ-साथ सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णयों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कैलेंडर के माध्यम से राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों को एक सुसंगठित एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आमजन क...
​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

​शीतलहर और कोहरे का ‘येलो अलर्ट’: अब सुबह 8:30 बजे के बाद ही खुलेंगे देहरादून के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में भले बारिश-बर्फबारी न हो रही हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानों में शीतलहर सूखी ठंड बढ़ा रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।हालांकि देहरादून समेत छह जिलों में कोहरा छाए रहने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सुबह स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है। अत्यधिक ठंड, पाला और कोहरे के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून में कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय सुबह साढ़े आठ बजे के बाद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सविन बंसल के आदेश के अनुसार जन...
उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश

उत्तराखंड के किसानों की आय बढ़ाएगी गोवा की कंपनी: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए ‘कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग’ के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की। इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं। बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने उपस्थित कैप (CAP) निदेशक को निर्देशित किया कि ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ,युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वदेशी संकल्प दौड़ का किया शुभारंभ,युवाओं को स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को उन्होंने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर अग्रसर है तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियान सबको मिलकर आगे बढ़ाने...
केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं

केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
केंद्रीय बजट 2026–27 के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों ने अपनी-अपनी विकास संबंधी प्राथमिकताएं और सुझाव केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए। उत्तराखण्ड की ओर से राज्य की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों, पारिस्थितिक संवेदनशीलता तथा राज्य द्वारा राष्ट्र को प्रदान की जा रही महत्वपूर्ण इको-सिस्टम सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत मेमोरेंडम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में वन मंत्री  सुबोध उनियाल को नामित किया गया, जिन्होंने बैठक में उत्तराखण्ड का पक्ष मजबूती से रखा। बैठक में पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों के संतुलित विकास, रिवर्स पलायन को प्रोत्साहन, आधारभूत अवसंरचना के सुदृढ़ीक...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब, प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच है। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने हमेशा अपनी गरिमा, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखा है। उन्होंने कहा पत्रकारिता, लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह सरकारों को उत्तरदायी, समाज को जागरूक और आम नागरिक को सजग करता है। स्वतंत्र, जागरूक और जिम्मेदार पत्रकारिता, सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में, सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाएँ तेज़ी से फैल रही हैं, ऐसे में पत्रकारों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है...
पहाड़ में प्रसव नहीं, ‘मौत’ से समझौता! उत्तरकाशी के नौगांव अस्पताल ने स्वास्थ्य तंत्र की क्रूरता उजागर की

पहाड़ में प्रसव नहीं, ‘मौत’ से समझौता! उत्तरकाशी के नौगांव अस्पताल ने स्वास्थ्य तंत्र की क्रूरता उजागर की

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तरकाशी/नौगांव। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन उत्तरकाशी जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नौगांव से सामने आए एक ताज़ा मामले ने मानवता और सिस्टम, दोनों को शर्मसार कर दिया है। यहाँ एक गर्भवती महिला के इलाज से पहले उसके परिजनों से एक ऐसा 'सहमति पत्र' भरवाया गया, जो इलाज की उम्मीद नहीं बल्कि मौत की आशंकाओं का दस्तावेज़ अधिक जान पड़ता है। ​इलाज से पहले 'मौत की जिम्मेदारी' का लिखित इकरार ​नौगांव CHC पहुंचे एक व्यक्ति को अपनी गर्भवती पत्नी का प्रसव कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन के सामने घुटने टेकने पड़े। अस्पताल ने लिखित में यह स्वीकारोक्ति ली कि यहाँ न तो कोई विशेषज्ञ डॉक्टर है, न ब्लड बैंक और न ही ऑपरेशन (सिजेरियन) की कोई सुविधा। पत्र में स्पष्ट रूप से दर्ज किया गया कि प्रसव के दौरान यदि माँ या बच्चे की मृत्यु होती है...
मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग के विभागीय कार्यों से सम्बन्धित 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इसमें ई-भूलेख ( अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन एवं ई-वसूली पोर्टल ( ई - आरसीएस पोर्टल) शामिल हैं। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सहूलियत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, उनका जीवन सरल होगा एवं उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार - सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत राजस्व से जुड़ी नई सेवाओं का ऑनलाइन उ...
परिस्थितियों के थपेड़ों में भी शिक्षा की ‘स्पार्क’ जलाए रख रहीं होनहार बेटियों का भविष्य संवारने में जुटे डीएम सविन

परिस्थितियों के थपेड़ों में भी शिक्षा की ‘स्पार्क’ जलाए रख रहीं होनहार बेटियों का भविष्य संवारने में जुटे डीएम सविन

उत्तराखण्ड
परिस्थितियों के थपेड़ों में भी शिक्षा की ‘स्पार्क’ जलाए रख रहीं होनहार बेटियों का भविष्य संवारने में जुटे डीएम सविन जिलाधिकारी सविन बंसल विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जिला प्रशासन ऐसे परिवारों के लिए संबल बनकर उभर रहा है, जहाँ संसाधनों की कमी के बावजूद बेटियों के सपनों में उड़ान भरने का जज़्बा मौजूद है। जिला प्रशासन  बेटियों की शिक्षा को  नया जीवन  दे रहा  है।  इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जीविका अंथवाल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) एवं नन्दिनी राजपूत (कक्षा 11) को सीएसआर फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। दोनों बेटियों की शिक्षा को विगत सप्ताह प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से पुनर्जीवित की गई है।  जीविका अंथवाल- संघर्षों के बीच सीए बनने का संकल्प जीविका अंथवाल के पिता गंभीर लीवर र...