चमोली करंट हादसे में बड़ी कार्रवाई, इन तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड के चमोली जनपद में हुए भीषण हादसे के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि नमामि गंगे के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही करने वाले एई सहित तीन आरोपियों को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 304 व 13/31 खतरनाक मशीन विनियमन अधिनियम 1983 में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले में जांच हेतु गठित की गई 3 टीमो द्वारा ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में विद्युत उपकरण सुरक्षा मानकों, अनुबंध की शर्तों विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र आदि बिंदुओं पर गहराई से विश्लेषण कर हादसे में एसटीपी प्लांट को चलाने वाली ज्वांइट वेंचर कम्पनी 1-ज0बी0एम व 2-कॉन्फिडेंट इंजीनियरिंग इण्डिया प्राईवेट लिमिलेट द्वारा नियुक्त सुपरवाईजर पवन चमोला तथा प्लांट के सं...








