Friday, September 4News That Matters

Day: August 7, 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बिच्छू घास (नेटल फाइबर) से निर्मित पारंपरिक वस्त्र खरीदकर स्थानीय उत्पादों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दिया तथा उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिवस उन समर्पित बुनकरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपनी कला, परिश्रम और कौशल से देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कारीगर केवल वस्त्र या उत्पाद नहीं बनाते, बल्कि उनमें प्रदेश की संस्कृति, लोकजीवन और परंपराओं की आत्मा भी समाहित होती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बुनाई और हस्तशिल्प परंपरा अपनी विशिष्टता,...
​धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को 60% तक सब्सिडी, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

​धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पशुपालकों को 60% तक सब्सिडी, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत संरचना, खेल, पर्यटन, पेयजल तथा औद्योगिक विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों की जानकारी महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मीडिया को दी। *अब सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी गौ एवं भैंस खरीद पर मिलेगा अनुदान* कैबिनेट ने राज्य सेक्टर की गौ पालन योजना का दायरा बढ़ाते हुए सामान्य वर्ग के पशुपालकों को भी योजना से जोड़ने का निर्णय लिया। अब लाभार्थी गाय के साथ-साथ भैंस खरीदने का विकल्प भी चुन सकेंगे। पशु की यूनिट कॉस्ट 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी गई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभार्थियों को 90 प्रतिशत तथा सामान्य वर्ग को 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मिले...
​हरिद्वार से वीरभद्र (ऋषिकेश) तक निकली BJYM की भव्य कांवड़ यात्रा; तेजस्वी सूर्या ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

​हरिद्वार से वीरभद्र (ऋषिकेश) तक निकली BJYM की भव्य कांवड़ यात्रा; तेजस्वी सूर्या ने की देश व प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सावन मास के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इसके पश्चात श्रद्धा, आस्था और उत्साह से परिपूर्ण कांवड़ यात्रा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं युवाओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर प्रारंभ हुई, जिसका समापन वीरभद्र, ऋषिकेश में हुआ। ​इस अवसर पर प्रदेशवासियों को सावन के पवित्र महीने की शुभकामनाएं देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा: ​कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। इस यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि स...