देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से सीएम धामी एक्शन में है। हालात का जायजा लेने सीएम खुद मैदान में उतर आए है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही कार्रवाई करने की बात भी कही है।
देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह शहर में जगह – जगह पानी भर गया । आईएसबीटी के बाहर पानी भरने से लोग आईएसबीटी के अंदर बसों में फंसे रहे। क्लेमनटाउन और चंद्रबनी की कई कॉलोनियों में चार – चार फिट तक पानी भर गया। जिस पर सीएम खुद हालातों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम धामी ने आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई...








