उत्तराखंड पुलिस ने शिवभक्तों के लिए जारी किया खास QR कोड, मिलेगी ये सुविधा…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के लिए तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। यात्रा के लिए प्रशासन अलर्ट पर है। माना जा रहा है कि 3 जुलाई से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाली कांवड यात्रा में इस बार बड़े पैमाने पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में यहां शिव भक्तों के लिए कई नियम बनाएं गए हैं। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने शिवभक्तों के लिए खास QR कोड जारी किया है। जो उनका मार्गदर्शक बनेगा।
घर बैठे मिलेगी रूट की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार कांवड यात्रियों को इस QR कोड के द्वारा पार्किंग, रूट डायवर्जन, सोशल मीडिया, खोया-पाया सहित कई जानकारी एक मंच पर मिल सकेगी। इससे रियल टाइम पार्किंग- पार्किंग तक आसान पहुंच के लिए रूट की समस्त जानकारी उन्हें आसानी से घर बैठे मिल पाएगी और जिस समय क्लिक किया जाएगा उस समय real-time पार्किंग की स्थिति नजर आएगी।
आसानी से तलाश कर सकेगें खोए हुए गुमशुद...








