मसूरी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जारी किया ट्रैफिक प्लान, जानें…
Uttarakhand News: अगर आप मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। पर्यटन सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। स्थिति यह है कि पर्यटकों को जाम के साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने नए सिरे से ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मसूरी के लिए इस वीकेंड पर अपर सचिव पर्यटन रविशंकर के निर्देश पर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके तहत कैंपटी फॉल जाने और आने वाले वाहनों के लिए मसूरी में वन – वे व्यवस्था की गई है । कैंपटी फॉल और कंपनी गार्डन जाने वाले वाहनों को किताबघर से स्प्रिंग रोड होते हुए भेजा जाएगा । जबकि , वापसी में यह वाहन जीरो प्वाइंट से जॉर्ज एवरेस्ट होते हुए देहरादून लौटेंगे ।
बताया जा रहा है कि कंपनी गार्डन , कैंपटी फॉल मार्ग का निरीक्षण कर ऐसे स्थान...







