Monday, August 10News That Matters

Author: ucnnews

भाजपा में फर्जी दायित्वधारी सूची हो रही वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्य

भाजपा में फर्जी दायित्वधारी सूची हो रही वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्य

उत्तराखण्ड
प्रदेश की धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो गई। सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं। मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराज पासी, ज्योत...
दायित्वों के बंटवारें के इंतजार के बीच सूची वायरल, प्रदेश भाजपा का आया बड़ा बयान…

दायित्वों के बंटवारें के इंतजार के बीच सूची वायरल, प्रदेश भाजपा का आया बड़ा बयान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के बंटवारें का इंतजार हो रहा है। बीजेपी नेता लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर धामी सरकार के दायित्व बांटे जाने की सूची वायरल हुई है। वायरल सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। जिससे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। ये पद है खाली मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दायित्वों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इस संबंध में तमाम चर्चाएं हो रही है। बैठकों का दौर भी जारी है लेकिन फैसला नहीं हो पाया है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...
यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पावर ऑफ अटार्नी पर रजिस्ट्री की तरह स्टांप शुल्क देना होगा

यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पावर ऑफ अटार्नी पर रजिस्ट्री की तरह स्टांप शुल्क देना होगा

उत्तराखण्ड
अचल संपत्ति के लिए किसी के नाम मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) करना अब आसान नहीं होगा। इस पर रजिस्ट्री की तरह से ही स्टांप शुल्क अदा करना होगा। उधर परिवार के सदस्यों को इससे मुक्त रखा गया है। यदि परिवार के सदस्य आपस में मुख्तारनामा करते हैं तो उन्हें पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) रवींद्र जायसवाल ने बताया कि मुख्तारनामों में हो रहे करापवंचन को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।  परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अचल संपत्ति बेचने का अधिकर देने के लिए मुख्तारनामा किया जाता है। हालांकि इसका पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं है लेकिन विलेख की प्रमाणिकता के लिए लोग इसका पंजीकरण कराते हैं। इसमें तगड़ा खेल हो रहा था। नियामानुसार जहां प...
उत्तराखंड- पुलिस प्रशिक्षण में होन जा रहा है ये बदलाव, मिलेगी राहत…

उत्तराखंड- पुलिस प्रशिक्षण में होन जा रहा है ये बदलाव, मिलेगी राहत…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में पहली बार बड़ा बदलाव होने वाला है। ये बदलाव पुलिस प्रशिक्षण में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बदलाव के तहत पुलिस प्रशिक्षण में आईपीसी और सीआरपीसी से  160 साल पुराने उर्दू के कठिन शब्द हटाएं जाएंगे। अब पुलिस आसान भाषा पढ़ सकेगी। इसके लिए नई किताबों की प्रिंटिंग शुरू हो गई है और इन किताबों से इस साल से ही पुलिस ट्रेन में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत में पुलिस का अंग्रेजी हुकूमत ने गठन वर्ष 1860 में किया था। तभी से अपराधियों के सजा का प्रावधान आईपीसी में है जबकि पुलिस के अधिकारों के लिए सीआरपीसी पुस्तक काम में आती है। इन पुस्तकों में उस वक्त पढ़ी और लिखी जाने वाली उर्दू का ही प्रयोग किया गया है। अब इसका बदलाव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशिक्षण के लिए 160 साल पुरान...
सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी…

सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आइए जानते है किन नियमों का पालन करना है जरूरी… इस दिन होगा टेस्ट मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिवालय रक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अब चयनितों के लिए शारीरिक मापजोख व अभिलेख सत्यापन की तिथि 13 जून तय की गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की वेबसाइट पर संवादन संख्या 79 में निर्धारित प्रारूप व अभिलेख सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि अगर कोई गंभीर कारण हो तो निर्धारित तिथि से आगामी सात दिन की अवधि में अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थिति साक्ष्य के साथ पहुंचना होगा। ...
वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड…

वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड में होने वाली वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://recruitment.uksssconline.in/auth/get-admit-card से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई जा रही है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। ये परीक्षा 11 जून 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों ने वन दरोगा पद के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यहां दिए गए लिंक के माध...
सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी…

सीएम धामी का ऐलान, प्रदेश में जल्द होगी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी…

उत्तराखण्ड
देहरादून पुलिस लाइन में आज नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएम धामी ने शिरकत की। इस दौरान सीएम ने जहां अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। वहीं राज्य में नई भर्ती को लेकर भी बड़ी घोषणा की। सीएम धामी ने ऐलान किया कि प्रदेश में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में 55 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं आरक्षी जनपद पुलिस, आरक्षी पी.ए.सी/आई.आर.बी तथा फायरमैन में चयनित कुल सभी 1425 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस आरक्षी के जो 1550 शेष रिक्त पद हैं, उन पर शीघ्र ही नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएंगी। वहीं मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि पुलि...
उत्तराखंड से इन रूटों पर अब बस का सफर सस्ता, जानें नए रेट…

उत्तराखंड से इन रूटों पर अब बस का सफर सस्ता, जानें नए रेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अब बस का सफर सस्ता हो गया है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम प्रबंधन ने कई रूटों पर वाल्वो बसों का किराया घटा दिया है। करीब  300 रुपए तक किराया कम किया गया है। जिससे अब यात्रियो के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। आइए जानते है किस रूट पर कितना किराया घटाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दून-चंडीगढ़ और दून-हल्द्वानी के बीच संचालित वाल्वो बसों का किराया कम किया गया है। बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों की वाल्वो बसों की अपेक्षा उत्तराखंड की बसों का किराया अधिक था, जिस कारण इन बसों को यात्री कम मिल रहे थे। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लंबे समय से किराया कम करने की मांग की जा रही थी । जिसे अब मान लिया गया है। दोनों रूटों पर किराए में काफी कटौती की गई है। जानें नए रेट बताया जा रहा है कि दून-चंडीगढ़ के बीच वाल्वो बस का किराया पहले 694 रुपये था, जिसे 142 रुपये घटाकर अब 552 रुपये कर...
उत्तराखंड में मौसम विभाग से बड़ा अपडेट, 10 जून तक ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में मौसम विभाग से बड़ा अपडेट, 10 जून तक ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम विभाग से बड़ा अपडेट आ रहा है। प्रदेश में विभाग ने 6 और 10 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में  गर्जन के साथ आकाशिय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ की आशंका है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य अरब सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर अगले 24 घंटों के दौरान इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। ऐसे में जहां गुजरात में सभी बंदरगाहों को चेतावनी संकेत जारी करने को कहा है। वहीं इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अरब सागर में बना दबाव अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता...
उत्तराखंड: डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर प्रशासन अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखंड: डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर प्रशासन अलर्ट, बरते सावधानी…

उत्तराखण्ड
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ रहा है। बार-बार बारिश होने से कई जगह जलभराव की परेशानी हो रही है, जिसमें अब मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में डेंगू-मलेरिया के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में शासन सतर्क हो गया है। लोगों से सावधानी बरते की अपील की है। देहरादून में बारिश से डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छर पनपने की खबर आ रही है। ऐसे में डेंगू के मच्छरों से बचने के लिए अपने घर के आसपास साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें और छोटे बच्चों को पूरे ढंके हुए कपड़े पहनाएं। फ्रिज-कूलर या किसी भी जगह पानी जमा न होने दें। बताया जा रहा है कि नगर निगम को जिन इलाकों से भी मच्छरों के बढ़ने की सूचना मिल रही है, वहां फॉगिंग की जा रही है। इसके अलावा जहां मेले, सर्कस या कोई सामूहिक समारोह हो रहा है, वहां भी फॉगिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि ओपीडी में डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण...