देवभूमि परिवार योजना: उत्तराखण्ड में हर परिवार को मिलेगी विशिष्ट पहचान संख्या (Family ID) – सरकारी सेवाओं का लाभ होगा सीधा और समुचित।
देवभूमि परिवार योजना, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत एक एकीकृत, व्यापक और गतिशील परिवार आधारित डाटाबेस का निर्माण किया जा रहा है, जो शासन की योजनाओं और सेवाओं के वितरण को “मांग आधारित” प्रणाली से आगे बढ़ाकर “प्रोएक्टिव” और “पेपरलैस” प्रणाली में परिवर्तित करता है। उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत परिवारों की फैमिली आई०डी० बनाने के साथ राज्य में लागू महत्वपूर्ण एवं जनोपयोगी विभिन्न योजनाओं/ सेवाओं को लाभार्थी फैमिली की आई०डी० से एकीकृत करते हुये उन योजनाओं का उन्हें सीधा व समुचित लाभ प्रदान किया जाना “देवभूमि परिवार योजना का उद्देश्य है।
उत्तराखण्ड राज्य हेतु प्रस्तावित “देवभूमि परिवार योजना” के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत परिवारों का विस्तृत डेटा बेस तैयार करते हुये उन्हें विशिष्ट परिवार पहचान संख्या प्रदान की जायेंगी, तदोपरान्त चिन्हित परिवारो हेतु लाभार्थी योजनाओं को उनकी आई०डी० से सम्बद...








