Tuesday, August 11News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS और 1 PCS अफसर का हुआ तबादला

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IAS और 1 PCS अफसर का हुआ तबादला

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने हरिद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारी सहित 24 आईएएस और एक पीसीएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। नैनीताल के डीएम धीराज सिंह  गर्ब्याल अब हरिद्वार के जिलाधिकारी होंगे। अल्मोड़ा की डीएम वंदना को नैनीताल डीएम बनाया गया है। दोनों अफसर अपने जिलों में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को अल्मोड़ा का डीएम बनाया गया है। अपर सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) कर्मेन्द्र सिंह ने देर रात तबादला आदेश जारी किए। इसके मुताबिक, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अध्यक्ष राजस्व परिषद से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी सभी विभाग यथावत रहेंगे। लंबी बीमारी के बाद सचिवालय लौटीं अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से नियोजन, बाह्य सहायतित परियोजनाएं, वित्त अवस्थापना विकास आयुक्त से मुक्त कर उन्हें अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ प...
सीएम धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंचीं महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

सीएम धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंचीं महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तराखण्ड
स्थानीय युवक व कैबिनेट मंत्री के बीच हुई हाथापाई मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंचीं महिला को पुलिस ने मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया।इस दौरान महिलाओं व पुलिस के बीच नोकझोंक व खींचतान भी हुई। पुलिस महिला को उसके घर ले गई और करीब दो घंटे तक घर में बैठाए रखा। मुख्यमंत्री के देहरादून लौटने पर पुलिस महिला के घर से वापस आई। बीते दो मई को कोयल घाटी के समीप कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंंह नेगी के साथ मारपीट का मामला हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम में शिरकत करने शहर में पहुंचे थे। जिस पर सुरेंद्र सिंह नेगी की पत्नी दमयंती देवी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गुरुद्वारा पहुंचीं। गुरुद्वारा परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से भार...
विधान परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने सीएम योगी के नेतृत्व में दाखिल किया नामांकन !

विधान परिषद चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों ने सीएम योगी के नेतृत्व में दाखिल किया नामांकन !

उत्तरप्रदेश
यूपी विधान परिषद के लिए दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन किया।   यूपी में विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया।   भाजपा उम्मीदवार पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।   दोनों सीटों पर सपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब मतदान होगा   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट...
देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले !

देहरादून पहुंचे मिस्टर खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर नहीं मिली फैंस की भीड़ तो इस अंदाज में आराम से निकले !

Bollywood, उत्तराखण्ड
अक्सर सेलिब्रिटी जब एयरपोर्ट पर दिखते हैं तो प्रशंसकों की भारी भीड़ लग जाती है, जिस वजह से कई बार सेलिब्रिटी को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन देहरादून पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।   बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार दोपहर विशेष चाटर्ड विमान में करीब डेढ़ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उस समय एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट गतिविधि नहीं थी। जिस कारण एयरपोर्ट पर कोई खास भीड़ नहीं दिखी। चाटर्ड प्लेन से अक्षय कुमार के साथ उनके कुछ अन्य लोग भी उतरे।     अक्षय कुमार एयरपोर्ट पर बड़े आराम से दिखे। एक प्रशंसक उनके पास फोटो के लिए आया तो उन्होंने भी प्रशंसक को निराश नहीं किया। इसके बाद सभी एयरपोर्ट पर पहले से कार में बैठकर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ न होने के कारण अभिनेता आरामदायक तरीके से एय...
उत्तराखंड : 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के दायित्वों में हुआ फेरबदल, एक नजर में जानिए किसे क्या पद मिला !

उत्तराखंड : 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के दायित्वों में हुआ फेरबदल, एक नजर में जानिए किसे क्या पद मिला !

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में शासन ने 24 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी के दायित्व में फेरबदल किया है। 1988 बैच की आईएएस राधा रतूड़ी से राजस्व परिषद अध्यक्ष का दायित्व वापस ले लिया गया है, जबकि 1990 की आईएएस मनीषा पंवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।   उत्तराखंड शासन ने आज अधिकारियों के दायित्व में बंपर फेरबदल किया है। आईएएस राधा रतूड़ी के पास वर्तमान में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन, मुख्यमंत्री, कारागार, अध्यक्ष यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल का कार्यभार वर्तमान में है। आईएएस मनीषा पंवार से अपर मुख्य सचिव नियोजन, बाहय सहायतित परियोजनाएं, वित्त तथा अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है और राजस्व परिषद का अध्यक्ष तथा अपर मुख्य सचिव पुनर्गठन का दायित्व दिया गया है।   वर्ष 1982 बैच के आइएएस आनंद वर्धन से अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास तथा शहरी विकास का दायित्व वापस ल...
बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम !

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए उत्तराखंड में कैसा है आज का मौसम !

उत्तराखण्ड
देहरादून : उत्तराखंड में तीर्थयात्रा के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की टेंशन एक बार फिर मौसम बढ़ाने वाला है। 18 मई यानी गुरुवार को बारिश और 40 से किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदेशा भी जारी किया गया है। जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।   उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोर-शोर से चल रही है। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से ही मौसम यात्रा में खलल डाल रहा है, लेकिन यात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। आईएमडी की ओर से मौसम का पूर्वानुमान अपडेट लेकर ही आगे जाने की सलाह तीर्थयात्रियों को दी जा रही है। यह भी हिदायत भी दी जा रही है कि चारधाम यात्रा पर जाते समय यात्रा योग रूट पर सतर्क रहें। बारिश और अंधड़ का अलर्ट उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम से तीर्थ यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है...
नशा तस्करों के खिलाफ एक्‍शन में राजपुर पुलिस, 6.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे गए तस्कर  !

नशा तस्करों के खिलाफ एक्‍शन में राजपुर पुलिस, 6.20 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे गए तस्कर !

उत्तराखण्ड
देहरादून: 'ऑपरेशन ड्रग्स फ्री उत्तराखंड' के तहत दून पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष राजपुर ने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया।   थाना स्तर पर पूर्व से गठित टीम को आवश्यक निर्देश देकर स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। इस क्रम में चौकी आइटी पार्क को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गठित टीम ने आर्किड पार्क तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों-वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सौरभ डबराल निवासी वीर गिरवाली थाना राजपुर जनपद देहरादून को 6.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
देहरादून : अब दून अस्पताल के मरीजों को मिल सकेंगी सस्ती दवाइयां, खुलेंगे 2 जन औषधि केंद्र  !

देहरादून : अब दून अस्पताल के मरीजों को मिल सकेंगी सस्ती दवाइयां, खुलेंगे 2 जन औषधि केंद्र !

उत्तराखण्ड
देहरादून. राजधानी देहरादून के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मरीजों को अब सस्ते दामों पर दवाइयां मिलने वाली हैं. दरअसल जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए लिए दून अस्पताल में दो नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे. इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा एक कमेटी बनाकर के तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. राजधानी देहरादून की अगर बात करें तो राजधानी में कई जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. जन औषधि केंद्र से महंगाई के इस दौर में गरीब मरीजों को इलाज में सहायता मिल रही है. देहरादून निवासी मुकुल उनियाल बताते हैं कि वह दिल के मरीज हैं और उनका दिल का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद उन्हें रेगुलर दवाइयां खानी पड़ती है. मुकुल उनियाल बताते हैं कि उनकी दवाइयां काफी ज्यादा महंगी आती हैं. वह पहले तो बाहर से लेते थे, लेकिन अब वह अपनी और अपनी पत्नी की दवाइयां जन औषधि केंद्र से लेते हैं जो उन्हें बहुत क...
तुंगनाथ मंदिर : क्या मिट्टी में धस जायेगा दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का अस्तित्व?

तुंगनाथ मंदिर : क्या मिट्टी में धस जायेगा दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर का अस्तित्व?

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तुंगनाथ मंदिर विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित शिव मंदिर है। यह समुद्र तल से 3690 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। तुंगनाथ मंदिर भव्य एवं अद्भुत संरचना से बना है। यह रुद्रप्रयाग में स्थित पांच पंच केदार मंदिरों में भी सबसे ऊंचा है।   भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक सर्वे में सामने आया है कि रुद्रप्रयाग का तुंगनाथ मंदिर 6-10 डिग्री झुका हुआ है। पत्थरों के हिलने-डुलने की जांच के लिए मुख्य मंदिर की बाहरी दीवार पर कांच के तराजू पहले से ही लगाए गए हैं। एएसआई एक मुद्दे के रूप में भूमि के धंसने से इंकार नहीं कर रहा है लेकिन वे इसे जोशीमठ में भूमि धंसने की घटना से भी नहीं जोड़ रहे हैं। एएसआई द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह पता चला है कि तुंगनाथ मंदिर 6-10 डिग्री की खतरनाक दर से झुक रहा है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित...
विस्तारा ने शुरू की देहरादून-मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट !

विस्तारा ने शुरू की देहरादून-मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट !

उत्तराखण्ड
विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। फिलहाल यह फ्लाइट 31 मई तक देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी।   पहले दिन बुधवार को विस्तारा की इस फ्लाइट में मुंबई से 178 हवाई यात्री सुबह करीब सवा नौ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद करीब एक घंटे विस्तारा की यह फ्लाइट देहरादून से कुल 181 हवाई यात्रियों को लेकर सवा दस बजे वापस मुंबई को रवाना हुई। विस्तारा पहले ही नए समर शेड्यूल में देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच अपनी संचालित कर रही है।   देहरादून-मुंबई के बीच हवाई यात्रियों की संख्या अधिक होने व इस हवाई रूट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट बीते एक मई से बंद होने के कारण विस्तारा ने 17 से 31 मई के बीच देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। जिससे अब एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइटों की कुल संख्या तीन हो गई है। इस उड...