Wednesday, August 12News That Matters

Author: ucnnews

मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी  !

मुनिकीरेती के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर कार दो सौ मीटर नीचे खाई में गिरी !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश मुनिकीरेती के पास सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वाहन में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो की मौत की खबर है।   थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया  !

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत, एयरलिफ्ट किया गया !

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम : धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जिसके चलते यहां दो लोगों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।   केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को ह...
आईपीएल 2023 : कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल !

आईपीएल 2023 : कोलकाता ने एमएस धोनी को दिया शानदार फेयरवेल !

उत्तराखण्ड, खेल
आईपीएल 2023  : आईपीएल 2023 का 33वां मुकाबला रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डेंस में खेला गया। इस मैच में सीएसके ने केकेआर को 49 रनों से हरा दिया। इस मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान हर कोई तब हैरान हो गया जब कोलकाता के होम ग्राउंड पर पर्पल से ज्यादा पीली जर्सी में लोग नजर आए। इस मैच के दौरान मानो इडेन गार्डेंस में पीले रंग का सैलाब आ गया हो। मैदान में बैठा हर कोई सिर्फ एक ही खिलाड़ी को देखना चाह रहा था, एमएस धोनी। धोनी! धोनी! के नाम के कोलकाता पूरा शहर गूंज उठा।   धोनी के लिए लोगो का प्यार चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में 20 ओवर में 235 रन बनाए। सीएसके की ओर से इस मैच में शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। लेकिन फैंस चाह रहे थे कि धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। धोनी की एक झल...
अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दिया ये बयान……

अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने दिया ये बयान……

Punjab
अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस ने ट्वीट करते हुए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया है. 36 दिन बाद अमृतपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है.   वारिस पंजाब दे चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पुलिस ने मोगा के एक गुरुद्वारा से हिरासत में लिया है. 36 दिन बाद अमृतपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा है. अमृतपाल की गिरफ्तार को लेकर पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है. वही पुलिस ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करते हुए अपील की है कि कोई भी फर्जी खबर साझा न करें, हमेशा सत्य खबरों को ही साझा करें.   अमृतपाल की गिरफ्तारी पर पुलिस का बयान अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वो 18 मार्च से फरार चल रहा था जब उसके और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के खिलाफ पुलिस कार्रवाई ...
Big Breaking: देहरादून के एसएसपी ने इन 3 इंस्पेक्टरों को किया तबादला…

Big Breaking: देहरादून के एसएसपी ने इन 3 इंस्पेक्टरों को किया तबादला…

उत्तराखण्ड
देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है यहां देहरादून के एसएसपी ने 3 इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिया है।  इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को मसूरी से पुलिस कार्यालय भेजा गया वहीं  इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट  को विकासनगर से मसूरी कोतवाली भेजा गया ओर इस्पेक्टर संजय कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर भेजा गया है।...
Earthquake: न्यूज़ीलैण्ड में जबरदस्त भूकंप के झटके, इतनी मापी गयी तीव्रता…

Earthquake: न्यूज़ीलैण्ड में जबरदस्त भूकंप के झटके, इतनी मापी गयी तीव्रता…

उत्तराखण्ड
New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आज सुबह भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार यह भूकंप आज सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया है। भूकंप के झटके न्यूजीलैंड के कर्माडेक आइसलैंड के करीब में महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक इस भूकंप के झटकों से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप न्यूजीलैंड के केर्माडेक द्वीप समूह पर आया था। NCS के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में सुनामी का कोई खतरा नहीं है। सिविल डिफेंस ने कहा, “मौजूदा जानकारी के आधार पर, प्रारंभिक आकलन यह है कि भूकंप से सुनामी आने की संभावना नहीं है।      ...
Alert: उत्तराखंड के इन तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी, बर्फबारी का भी अलर्ट…

Alert: उत्तराखंड के इन तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी, बर्फबारी का भी अलर्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से लोग गरमी और लू से लोग परेशान थे। जिसके चलते सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता था। लोग घरों से निकलने से बचते थे। लेकिन आज राजधानी देहरादून में  भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद खुशनुमा हुए मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली है। उत्तराखंड में अगले 5,7 दिन खराब मौसम होने की बात सामने आई है। इसके साथ ही डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलाें को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना जताई है। इसके अलावा आज प्रदेश के शेष जिलों में मौसम श...
चारधाम यात्रा पर DGP अशोक की अहम बैठक, इन बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

चारधाम यात्रा पर DGP अशोक की अहम बैठक, इन बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में गढ़वाल परिक्षेत्र प्रभारी एवं गढ़वाल परिक्षेत्र के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुलिस महानिदेशक द्वारा निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर निर्देश निर्गत किये गए। 2. मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार श्री केदारनाथ धाम में अगले 06- 07 दिनों तक बर्फवारी होने की सम्भावना है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक, रूद्रप्रयाग को जिला प्रशासन एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। 3. श्री केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फवारी के सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म, न्यूज चौनल, समाचार पत्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये...
स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ…

स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया कार्डिक यूनिट का शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों सहित गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा पौड़ी जनपद के लोगों को अब हार्ट सम्बन्धी उपचार श्रीनगर मेडिकल कालेज के बेस अस्पताल में मिलेगा। दरअसल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा बेस अस्पताल में कार्डिक यूनिट का संचालन शुरू कर दिया है, जिसका शुभारंभ आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में स्थाई नियुक्ति पाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर्स ने स्वास्थ्य मंत्री का जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में मेडिट्रीना हेल्थ ग्रुप द्वारा संचालित कार्डिक यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया। डॉ. रावत ने बताया कि मेडिकल कालेज में कार्डिक यूनिट शुरू होने से इसका लाभ चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी एवं टिहरी ज...
हादसा: केदारनाथ में हेली के पंखे से इस अधिकारी का सिर कटने से मौत…

हादसा: केदारनाथ में हेली के पंखे से इस अधिकारी का सिर कटने से मौत…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है । रविवार यानी कि आज यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी कि केदारनाथ में हेली के पंखे से सर कटने से मौत हो गई। रविवार के दोपहर  ‘यूकाडा और सूचना विभाग के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे । श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मृत्यु हो गयी। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई। SDRF के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं। देहरादून केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 14:00 बजे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे श्री केदारनाथ हेलीपैड पर...