Wednesday, August 12News That Matters

Author: ucnnews

पुंछ आतंकी हमला : आतंकियों ने ट्रक पर की थी 32 राउंड फायरिंग  !

पुंछ आतंकी हमला : आतंकियों ने ट्रक पर की थी 32 राउंड फायरिंग !

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था।   जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आर्मी के ट्रक पर हुए आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने स्टिकी बम का इस्तेमाल किया था। इसके सबूत एजेंसी को मिले हैं। स्टिकी बम में हाई एंड एक्सप्लोसिव था। बम प्लांट करने के बाद आतंकियों ने 32 राउंड गोलियां चलाई थीं।   सूत्रों का कहना है कि पुंछ में हुआ अटैक बिलकुल कटरा हमले जैसा पैटर्न है। कटरा में भी स्टिकी बम से हमला किया था। हालांकि उस वक्त कोई जनहानि नहीं हुई थी। ट्रक से फॉरेंसिक टीम ने सभी सैंपल लिए हैं। आईबी ने गृह मंत्रालय और एनआईए को सभी तथ्यों से संबंधित रिपोर्ट साझा की है। 200 कमांडो सर्च ऑपरेशन में जुटे बताया जा रहा है कि हमले में स्टील बुलेट का भी इस्तेमाल किया गया। ट्रक से 2 ग्रेनेड पिन बरामद ...
एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

एसएसपी हरिद्वार ने 33 स्थानों पर किया MV एक्ट की धारा-183 की उपधारा 112 के तहत हाईवे पर स्पीड़ निर्धारण…

उत्तराखण्ड
मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा-183 की उपधारा 112 मे उत्तराखंड मोटरयान नियमावली 2011 (यथा संशोधित) के नियम -180 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद से होकर निकलने/चलने वाले नगरीय/निकायों के क्षेत्रों के मार्गों पर संचालन हेतु श्रेणीवार वाहनों की गति सीमा जनहित में निर्धारित की गयी है। जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम करना है। एसएसपी अजय सिंह के निर्देशित क्रम में जनपद के देहात क्षेत्र में नगला इमरती चौक, पीरपुरा फ्लाई ओवर, अब्दुल कलाम चौक रुड़की एवं शहर क्षेत्र में शंकराचार्य चौक, शिवमूर्ती के पास एवं सर्वानंद घाट पर गति सीमा बोर्ड़ लगाये गये हैं इसके अतिरिक्त कुछ स्थान चिन्हित कर आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए और बोर्ड़ भी लगाये जा रहे हैं । उक्त के सम्बन्ध में NHAI, परिवहन विभाग, PWD, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा भी जनहित में अपन...
स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते हुए पैदल मार्ग से पहुचेंगे स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पहली बार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करते स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियो को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं। बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास...
जल्‍द हरिद्वार में दौड़ेगी Pod Taxi, हवा में बनेंगे स्‍टेशन  !

जल्‍द हरिद्वार में दौड़ेगी Pod Taxi, हवा में बनेंगे स्‍टेशन !

उत्तराखण्ड
देहरादून:  हरिद्वार में जल्‍द 1380 करोड़ की पाड टैक्सी योजना साकार होगी। हरिद्वार शहरी क्षेत्र को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने तथा सार्वजनिक परिवहन को सरल और सुगम बनाने के लिए पाड टैक्सी की शुरुआत की जा रही है।   हरिद्वार शहर के लगभग सभी इलाकों को इससे जोड़ा जा रहा है।इस योजना को देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए तैयार हो रही मेट्रो रेल परियोजना से जोड़कर विकसित किया जा रहा है।   हरिद्वार में पाड टैक्सी योजना के स्टेशन और रूट को इस हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिससे कि वह उत्तराखंड मेट्रो परियोजना के तहत देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन की सहयोगी बन सके। बता दें कि हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के बीच मेट्रो रेल चलाने को लेकर सहमति बन चुकी है और ट्रेन के रूट को लेकर खाका तैयार हो चुका है। साढ़े तीन हेक्टेयर से अधिक जमीन पर विकसित होगी यो...
आज अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, होगी चारधाम यात्रा की शुरुआत  !

आज अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, होगी चारधाम यात्रा की शुरुआत !

उत्तराखण्ड
देहरादून:  अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को आम दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे। दोनों धामों के कपाट खोलने की प्रक्रिया तड़के से शुरू हो गई है।   अक्षय तृतीया पर्व पर शनिवार को गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:35 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल व बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं इसके साथ ही आज यानी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का श्रीगणेश भी हो जाएगा।   चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या की सीमा हटाई उत्तराखंड में शनिवार को गंगोत्री व यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही प्रारंभ होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर धामी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस कड़ी में चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्...
देर रात देहरादून में अंधड़ और बारिश, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज !

देर रात देहरादून में अंधड़ और बारिश, आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज !

उत्तराखण्ड
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद बीते दो दिन से रुक-रुककर वर्षा-बर्फबारी का क्रम बना हुआ था। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ से दुश्वारियां बढ़ गईं। जगह-जगह पेड़ व विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहा।   उधर, चारधाम में जोरदार बर्फबारी के बाद यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।   गुरुवार रात शुरू हुआ गरज के साथ बौछारों का दौर दून में गुरुवार रात को गरज के साथ बौछारों का दौर शुरू हुआ। मध्यरात्रि अचानक तेज हवाओं साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में देर चले रात अंधड़ से खासी परेशानी हुई। फायर स्टेशन देहरादून को गुरुवार रात करीब 11 बजे से शुक्रवार सुबह 1...
Chardham Yatra: सीएम धामी ने लिए बड़ा फैसला, चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी खत्म…

Chardham Yatra: सीएम धामी ने लिए बड़ा फैसला, चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या पर पाबंदी खत्म…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। वहीं चार धाम यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि धामों के कपाट खुलने से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुत बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों को दर्शन के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस इस फैसले से चार धाम यात्रा पर दर्शन को तीर्थ यात्रियों को किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस इस फैसले से यात्री चारों धाम के दर्शन बेझिझक कर सकेंगे। सरकार के इस फैसले के बाद यूपी, दिल्ली-एनसीआर (Delhi -NCR), एमपी सहित देश के विभिन्न राज्यों से उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए प्रतिदिन दर्शन का कोटा खत्म कर दिया गया है। अब अब धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या की कोई बा...
Uttarakhand News: मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, जन शिकायतों पर स्वयं लेंगे फीडबैक…

Uttarakhand News: मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, जन शिकायतों पर स्वयं लेंगे फीडबैक…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन ससमयाओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी समस्याएं लोगों द्वारा रखी गई है, उनका शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं एवं शिकायतों का उन्होंने मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं एवं शिकायतों पर हुई कार्यवाही का वे स्वयं भी फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को यह...
उत्तरकाशी: माँ गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना…

उत्तरकाशी: माँ गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना…

उत्तराखण्ड
गंगोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। ऐसे में आज माँ गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गयी है।  उत्तरकाशी में  माँ गंगा के मायके मुखीमठ मुखबा से हजारों श्रद्धालुओं और आर्मी के बेंड के साथ माँ गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए हुई रवाना सुबह से ही मुखबा रावल तीर्थ पुरोहित और ग्रामीण माँ की बिदाई के लिए तैयारियां में जुटे थे ग्रामीण माँ गंगा को बेटी की तरह विदा करते है। आज माँ का रात्रि निवास भैरव घाटी भैरव मंदिर में होगा और कल सुबह माँ गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से श्रद्धालुओं के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। और कल ठीक 12 बजकर 35 मिनट पर पूजा अर्चना के साथ अक्षय तृतीया के पर्व गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे।...
Twitter Blue Tick: उत्तराखंड के कई दिग्गजों के ट्विटर से ब्लू टिक हटे, जानिए…

Twitter Blue Tick: उत्तराखंड के कई दिग्गजों के ट्विटर से ब्लू टिक हटे, जानिए…

उत्तराखण्ड
Twitter blue tick:  जब से ट्विटर को एलन मस्क ने खरीदा है, तब से मस्क ने ट्विटर में लगातार कुछ ना कुछ बदलाव किए हैं। हाल ही में एलन मस्क ने ट्विटर की चिड़िया ही हटा दी थी। ऐसे ही आज ट्विटर ने देश के साथ उत्तराखंड के कई बड़े दिग्गज नेताओं को झटका दिया है। दरअसल ट्विटर ने कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए हैं। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर नेताओं और राजनीतिक संस्थाओं तक के अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिया गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम नेताओं और राजनीतिक संस्थाओं के अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक को हटा दिया गया है। अब केवल उनका ही ब्लू टिक बचा हैं, जिन्होंने ट्विटर के ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन लिया है। हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अभी तक ट्विटर ब्लू बैज बरकरार हैं। ...