ऋषिकेश : वीकेंड पर वन-वे होगा यातायात, चीला बैराज से नहीं आएंगे बाहरी वाहन !
- शुक्रवार दोपहर से लागू होगा यातायात प्लान, सोमवार सुबह तक चलेगा
- नोडल अधिकारी, यातायात निरीक्षक और 100 पीआरडी जवान होंगे तैनात
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा का अभ्यास फेल होने के बाद पुलिस अब वैकल्पिक यातायात प्लान लागू करने जा रही है। इस संबंध में डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि शुक्रवार दोपहर से सोमवार सुबह छह बजे तक नेपाली फार्म से यातायात को वन-वे कर दिया जाएगा।
अमर उजाला माई सिटी में नौ अप्रैल के संस्करण में चारधाम यात्रा का अभ्यास फेल, सड़कों पर जाम, पर्यटक हलकान शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को डीजीपी ने एम्स में वाई-20 ऋषिकेश 10 के मेगा रन के शुभारंभ के बाद देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ या...








