Thursday, August 13News That Matters

Author: ucnnews

पुणे में अब EMI पर मिल रहे आम, व्यापारी बोला- पहले खाएं, फिर 12 महीने तक पैसा चुकाएं !

पुणे में अब EMI पर मिल रहे आम, व्यापारी बोला- पहले खाएं, फिर 12 महीने तक पैसा चुकाएं !

Pune
महंगाई के चलते लोग आम खरीदने से न कतराएं इसके लिए पुणे के एक व्यापारी ने एक नया तरीका खोज लिया है. उन्होंने किस्तों में आम को बेचने का फैसला किया है. यहां अल्फांसो आम की कीमत बहुत ज्यादा होती है, इसलिए शहर के एक व्यापारी गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के गौरव सनस ने आम को समान मासिक किस्त या ईएमआई पर देने का फैसला किया है. उनका कहना है कि अगर रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर किश्तों पर खरीदे जा सकते हैं, तो आम आम क्यों नहीं. देवगढ़ और रत्नागिरी का अल्फांसो (हापुस) आम सबसे अच्छा माना जाता है. ये वर्तमान में खुदरा बाजार में 800 से 1300 रुपये प्रति दर्जन बिक रहे हैं.   पीटीआई से बात करते हुए सनस ने दावा किया कि उनके परिवार का आउटलेट पूरे देश में ईएमआई पर आम बेचने वाला पहला आउटलेट है. उन्होंने कहा, "मौसम की शुरुआत में कीमतें हमेशा बहुत ज्यादा होती हैं. वैसे भी अल्फांसो दूसरे आमों ...
जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात आई सामने

जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात आई सामने

उत्तराखण्ड
देहरादून:देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों में अतिक्रमण कर वहां बन रही मजारों और अन्य धार्मिक संरचनाओं का विषय एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है। अब सरकार ने भी माना है कि जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात सामने आई ह   अभी सर्वे जारी है और इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यद्यपि, इन्हें हटाने को छह माह की मोहलत दी गई है, लेकिन यह प्रश्न भी उठने लगा है कि इन संरचनाओं से कहीं जनसांख्यिकीय बदलाव का कोई संबंध तो नहीं। ऐसे एक नहीं अनेक प्रश्न फिजां में तैर रहे हैं। इतना सब होने के बाद यदि विपक्ष ने मजारों के विषय को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया है, तो इसके पीछे देवभूमि का स्वरूप ही समाहित है। यही नहीं, अतिक्रमण की बात साबित होने के चलते मुस्लिम समुदाय के बीच से भी विरोध के सुर नहीं उठे हैं। 11 माह पहले ...
उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों में सभी पार्ट‍ियां जुट गई, प्रभावी मतदाता सम्मेलनों पर फोकस

उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव की तैयार‍ियों में सभी पार्ट‍ियां जुट गई, प्रभावी मतदाता सम्मेलनों पर फोकस

उत्तरप्रदेश
लखनऊ,  निकाय चुनाव में वर्चस्व बनाने के लिए भाजपा चुनावी गणित के सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार से नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का आयोजन शुरू कर दिया। सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का यह सिलसिला 12 अप्रैल तक चलेगा। विभिन्न जातियों, सामाजिक वर्गों पर केंद्रित इन सम्मेलनों के जरिये मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मोदी-योगी सरकारों के मंत्रियों की फौज उतरेगी तो भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इनमें सहभागी होंगे।यूं तो भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा नगरीय निकायों में झंडा गाडऩे की योजना बनाई है लेकिन नगरीय निकायों की तीनों श्रेणियों में नगर निगम के चुनाव सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक हैं। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा 16 में से 14 नगर निगमों में अपना परचम लहराने में कामयाब हुई थी। मे...
खत्म हो सकता है साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का बंटवारा, बोर्ड परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम से कराने का सुझाव, स्कूलों में हर शनिवार हाफ डे !

खत्म हो सकता है साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का बंटवारा, बोर्ड परीक्षा सेमेस्टर सिस्टम से कराने का सुझाव, स्कूलों में हर शनिवार हाफ डे !

दिल्ली
नई दिल्ली. नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (National Curriculum Framework- NCF) के मसौदे में सुझाव दिया गया है कि छात्र हफ्ते में केवल साढ़े पांच दिन स्कूलों में पढ़ाई करेंगे और हर शनिवार को हाफ डे होना चाहिए. इस तरह हर हफ्ते छात्रों को कुल 29 घंटे क्लास में पढ़ाई करनी होगी. इसमें यह भी सिफारिश की गई है कि प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों लिए क्लास का समय 40 मिनट और कक्षा 9 से आगे 50 मिनट हो. 2005 में जारी पिछले NCF ने स्कूलों को स्कूल के दिनों और शैक्षणिक वर्ष का टाइम-टेबल बनाने में काफी छूट दी थी. उसने केवल इस बात पर जोर दिया था कि स्कूल का दिन कम से कम छह घंटे का हो और हर क्लास का समय कम से कम 45 मिनट हो. इसके विपरीत एनसीएफ का नया मसौदा स्कूल के दिनों और शैक्षणिक वर्ष के लिए एक विशेष रूपरेखा मुहैया कराता है. ये दस्तावेज अब जनता की टिप्पणियों के लिए खोल दिया गया है. इसमें सुझाव दिया गया है कि...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का करेंगे भूमि पूजन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का करेंगे भूमि पूजन और शिलान्यास

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरक्षनगरी में अंतरराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको के फ्रेंचाइजी प्लांट का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे। एफएमसीजी (फास्ट मूविंग कंज्युमेबल गुड्स) का बड़े प्लांट लगने से रोजगार के साथ ही छोटी आपूर्तिकर्ता कंपनियों, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर का विस्तार होगा। कंपनी गोरखपुर के अलावा प्रयागराज, अमेठी और चित्रकूट में भी प्लांट लगाएगी। पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज ने गीडा में करीब 1100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू किया है। इस निवेश के धरातल पर आने से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष व परोक्ष रोजगार मिलेगा। गीडा की तरफ से औद्योगिक गलियारे में इसके लिए 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। मेसर्स वरुण बेवरेजेज के अधिशासी निदेशक कमलेश जैन ने बताया कि कंपनी के देश में कुल 36 प्लांट हैं। गोरखपुर में लग रहा प्लांट यूपी में सातवां ...
दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा !

दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा !

उत्तराखण्ड
देहरादून. उत्तराखंड कीराजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत मिल गई है क्योंकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का फुटओवर ब्रिज तैयार होकर शुरू हो चुका है. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसका लोकार्पण किया.अब तक मरीजों को ओपीडी बिल्डिंग से आईपीडी और इमरजेंसी बिल्डिंग में जाने के लिए सड़क से गाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था. कई बार व्हीलचेयर वाले मरीजों को काफी दिक्कत होती थी लेकिन अब फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट के माध्यम से उनकी आवाजाही में आसानी होगी. दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ रिजवी ने बताया कि साल 2016 में जब दून अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज बना, तो इसमें कई सुविधाएं शुरू की गई और अब तक हम यही प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से मरीजों को बेहतर सुविधाएं दे सके. इसी कड़ी में दून अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग बनवाई गई, जिसमें बेड और...
उत्तराखंड के सीएम ने जमीन अतिक्रमण को बताया ‘भूमि जिहाद’, कहा -चुप नहीं बैठेंगे !

उत्तराखंड के सीएम ने जमीन अतिक्रमण को बताया ‘भूमि जिहाद’, कहा -चुप नहीं बैठेंगे !

उत्तराखण्ड
देहरादूनः पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी सरकार उत्तराखंड में 'भूमि जिहाद’ को आगे नहीं बढ़ने देगी. नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी इलाके में एक प्रोग्राम में धामी ने कहा है कि इस प्रदेश के अंदर 1000 से भी ज्यादा ऐसे मकाम चिन्हित किए गए है,ं जहां गैर कानूनी तौर पर लोगों ने मजार बना दिए हैं या कहीं कुछ और बना दिया गया है. उन्होंने कहा, “हम किसी के खिलाफ नहीं है, लेकिन यहां जबरन किसी का सरकारी या किसी अन्य की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे. कहीं पर भूमि जिहाद को भी आगे नहीं बढ़ने देंगे, क्योंकि हम कानून को मानने वाले और उस पर भरोसा करने वाले लोग हैं.’’ मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार किसी का नुकसान करने के लिए कोई काम नहीं करेगी, लेकिन किसी का तुष्टिकरण भी नहीं होने देगी. उन्होंने कहा, “हम तुष्टीकरण पर कठोरता से लगाम लगाएंगे.” ...
यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछा, दो घंटे पूरी फिल्म दिखाएगी पुलिस !

यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछा, दो घंटे पूरी फिल्म दिखाएगी पुलिस !

उत्तराखण्ड
देहरादून : यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार आ बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके। यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है। इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा। पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने एक फिल्म बनवाई है। इसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक...
किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जल्द करा सकेंगे रजिस्ट्री, ‘एक जिला’ घोषित होगी दिल्ली !

किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जल्द करा सकेंगे रजिस्ट्री, ‘एक जिला’ घोषित होगी दिल्ली !

दिल्ली
दिल्ली : राजधानी में जल्द ही संपत्तियों की रजिस्ट्री किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में कराई जा सकेगी। इसके लिए पूरी दिल्ली को ‘एक जिला’ के रूप में घोषित किया जाएगा। इस कदम से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न पर अंकुश लगेगा और विभिन्न सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में चक्कर लगाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।   वर्ष 2015 में आंध्रप्रदेश में इस तरह की व्यवस्था लागू की गई थी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए बृहस्पतिवार को सतर्कता विभाग के साथ समीक्षा बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत के लिए दिल्ली में भारत की पहली ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी। इससे लोग बिना किसी परेशानी के सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पूरी तरह सीसीटीवी की निगरानी में होगा। उपराज...
आकांक्षा दुबे की मौत केस में मुख्य आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

आकांक्षा दुबे की मौत केस में मुख्य आरोपी समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

देश-विदेश
गाजियाबाद,भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी सिंगर समर सिंह को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद पुलिस के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया। समर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम में शामिल आशापुर चौकी इंचार्ज अखिलेश वर्मा के अनुसार थाना नंदग्राम इलाके में आता है। उन्होंने कहा कि समर सिंह को पहले पुलिस द्वारा गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा उसके बाद वाराणसी पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अभी समर सिंह को गाजियाबाद के नंद ग्राम थाने में रखा हुआ है। बता दें कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकते हुए गत 26 मार्च को मिला था। इस मामले में मृतक अभिनेत्री क...