Friday, August 14News That Matters

Author: ucnnews

उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी वन संरक्षक के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी वन संरक्षक के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंचे

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद आज वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसके बाद से ही मुख्यालय मे हलचल मची हुई है। दरअसल, हाईकोर्ट ने सरकार को मंगलवार सुबह 10 बजे तक राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक का पदभार सौंपने के निर्देश दिए थे। इसके बाद  सरकार की उलझन बढ़ गई है। मजेदार बात यह है कि आज महावीर जयंती पर सरकारी छुट्टी है। ऐसे में यह पहेली बन गया है कि छुट्टी के दिन भरतरी को हॉफ की कुर्सी पर बैठाया जाएगा कि नहीं। वन विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी मुख्यालय में पहुंचे हैं, लेकिन जब तक शासन से कोई आदेश पारित नहीं हो जाते तब तक वे कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। राजीव भरतरी का कहना है कि वह हाईकोर्ट के निर्देशानुसार ठीक 10 बजे वन मुख्यालय में चार्ज लेने के लिए पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक शासन स्तर से या म...
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को आएंगे देहरादून

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को आएंगे देहरादून

उत्तराखण्ड
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गडकरी के उत्तराखंड आगमन के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सड़क मार्ग से होते हुए गणेशपुर या आशारोड़ी तक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रेस को भी संबोधित कर सकते हैं।...
पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले

उत्तराखण्ड
सपा शासन में हुए पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में तत्कालीन पशुधन मंत्री राज किशोर सिंह और प्रमुख सचिव योगेश कुमार के खिलाफ पुख्ता सुबूत मिले हैं। पुलिस एसआईटी ने इन दोनों के अलावा दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ शासन से अभियोजन की स्वीकृति मांगी है। इस मामले में अब तक 22 अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की अनुमति दी जा चुकी है। वर्ष 2013-14 में पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती में जमकर मनमानी हुई थी। इस प्रकरण में वर्ष 2018 में राज्य विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने जांच कर अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद एसआईटी ने फाइनल विवेचना रिपोर्ट वर्ष 2021 में दी। दोनों ही रिपोर्ट में कहा गया कि चयन में प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। गंभीर विचलन और अनियमितताएं मिलीं। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति की। साथ ही संबंधित दस्तावेजों की...
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर, सीडीएस जनरल अनिल चौहान से की मुलाकात…

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर, सीडीएस जनरल अनिल चौहान से की मुलाकात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाक़ात की। मंत्री ने सीडीएस को उत्तराखंड का जैविक मिलेट भी भेट किया। उन्होंने सीडीएस को निर्माणाधीन जनरल बिपिन रावत स्मारक के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को देहरादून आने का आमंत्रण दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से अनुरोध किया कि देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डियो (कैथलेब) की सुविधा न होने से पूर्व सैनिकों को अत्यधिक परिशानी होती है। पूर्व सैनिकों को एमएच से सामान्य जॉच के बाद रेफर कर दिया जाता है। मंत्री ने बताया कि कार्डियो की सुविधा होने के बाद पूर्व सैनिकों को इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने सीडीएस का धन्यवाद किया कि उनके अनुरोध पर सेना मुख्यालय ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए एक और सैन्य टैंक सहित जनरल बिपिन...
शहरों में विकसित किए जाएंगे साइकिल ट्रैक और सिटी पार्क, सीएस ने दिए ये निर्देश…

शहरों में विकसित किए जाएंगे साइकिल ट्रैक और सिटी पार्क, सीएस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने सोमवार को सचिवालय में 22-23 नवंबर, 2022 को आयोजित चिंतन शिविर के बिंदुओं पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने प्रदेशभर के शहरों में सेंट्रल प्लाजा और यूनिटी मॉल की तर्ज पर सिटी पार्क विकसित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों को विकसित कर इनमें वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित करते हुए शहरों में इनका प्रावधान किया जाए। यह सोशल इंटरेक्शन के लिए भी आवश्यक है। मुख्य सचिव ने कहा कि मलिन बस्तियों की समस्या को कम करने के लिए किराया आधारित आवास मॉडल पर शीघ्र कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही सड़कों के लेवल को फिक्स्ड किए जाने की भी बात की। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बार बार काम जोन से सड़कों की ऊंचाई लगातार बढ़ते जाने से घरों के लिए ड्रेनेज के समस्या आती है, इसके लिए सड़कों को स्क्रैब करके ही पुनः कार्...
उत्तराखंडः सीएस ने किया आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ…

उत्तराखंडः सीएस ने किया आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ…

उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्व...
सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात…

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने भारत सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति सहित विभिन्न बाह्य साहयतित परियोजनाओं एवं पूंजीगत परियोजनाओं हेतु विशेष सहायता योजनाओं के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। राज्य को G 20 की तीन महत्वपूर्ण बैठकों का दायित्व दिए जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि रामनगर में मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के वर्किंग ग्रुप की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमन्त्री  को चारधाम यात्रा, आदि कैलाश और लोहाघाट स्थित मायावती आश्रम के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री के साथ लगभग एक घंटे तक चली बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने इस अ...
प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर एक बार फिर अलर्ट, अगले दो दिन इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी…

प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि को लेकर एक बार फिर अलर्ट, अगले दो दिन इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी…

उत्तराखण्ड
Weather Update:  प्रदेश में जहां एक और तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से राहत मिली है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा और अगले कुछ दिन कहीं-कहीं हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार IMD ने तीन व चार अप्रैल के लिए उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड में इस प्रकार की स्थितियां बन रही हैं। विभाग ने सोमवार और मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि आज देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल में गरज ...
हाईकोर्ट ने वरिष्ठ आई.एफ.एस.राजीव भरतरी को लेकर राज्य सरकार को दिए ये बड़े आदेश…

हाईकोर्ट ने वरिष्ठ आई.एफ.एस.राजीव भरतरी को लेकर राज्य सरकार को दिए ये बड़े आदेश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हाईकोर्ट ने वरिष्ठ आई.एफ.एस.राजीव भरतरी को लेकर बड़े आदेश दिए है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़े निर्देश देते हुए का है कि मंगलवार सुबह दस बजे तक आई.एफ.एस.राजीव  को दोबारा चार्ज दिया जाए। उन्हें पी.सी.सी.एफ.(हॉफ) की कुर्सी पर पर दुबारा तैनाती देने के निर्देश दिए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीते 25 नवंबर को उत्तराकंड सरकार ने एक आदेश पारित किया था। इसमें उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के पद पर कार्य कर रहे राजीव भरतरी का तबादल किया गया था। राजीव को जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं, विनोद सिंघल को नए पीसीसीएफ के तौर पर नियुक्त किया गया था।  राजीव भरतरी ने सरकार के आदेश के खिलाफ एक याचिका दायर की थी, जिसमें ट्रांसफर जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर किया गया था। सरकार ने फैसले को र...
राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक मिली जमानत !

राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक मिली जमानत !

दिल्ली
मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी आज सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंचे थे. उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें 13 अप्रैल तक जमानत दे दी गई है. अब इस मामले पर अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.   कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक जमानत मिल गई है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.   उनके सूरत रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचीं. वह राहुल के साथ सूरत के सेशंस कोर्ट भी पहुंची थीं. इससे पहले सोनिया गांधी ने भी राहुल से मुलाकात की. उनके साथ कई दिग्गज कांग्रेसी नेता भी हैं.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट...