उत्तराखण्ड: बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. आज से कई बदलाव… जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम !
उत्तराखंड में आज से कई बदलाव लागू होंगे। बिजली-पानी-दवा महंगी हो गई है जबकि शराब सस्ती की गई। उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से जोर का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।
चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है। आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई हैं। वहीं, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।
दून अस्पताल, मंडी में सुविधाएं ऑनलाइन
दून अस्पताल में ओपीडी पर्चे, जांच, वार्ड में भर्ती मरीजों का डिस्चार्ज भी ऑनलाइन होगा। वहीं, देहरादून कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्य भी ऑनलाइन होंगे।
दून संभाग में बुकिंग पर ...








