राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने सांसदों को 15 मई से 15 जून तक अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करने का दिया निर्देश
नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संसदीय दल की बैठक में हाल ही में पूर्वोत्तर में हुए चुनावों में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका सम्मान किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू समेत भाजपा के कई सांसद मौजूद रहे।
6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा सामाजिक न्याय सप्ताह
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने सांसदों को निर्देश दिए हैं। छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है। हम 6 अप्रैल से 14 अप्रैल (बीआर अंबेडकर के जन्मदिन) सप्ताह को सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएंगे।
15 मई से 15 जून तक सांसद करेंगे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पीएम मो...








