मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेशहित में आज 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं, पढ़ें…
सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में आज 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। जिससे युवाओं से लेकर बच्चों तक सबको लाभ मिलेगा। जानें क्या मिलेगी किसे सुविधा..
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।
कक्षा 06 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू किया जायेगा।
राज्य के सभी 13 जनपदों में लैब ऑन व्हील्स ‘‘चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी
उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेक्नोलॉजी और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा
साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी’’ लायेगी।
हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन...








