Saturday, August 15News That Matters

Author: ucnnews

बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 घंटे 36 मिनट तक चली कार्यवाही…

बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 21 घंटे 36 मिनट तक चली कार्यवाही…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: गैरसैंण में 16 मार्च को उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विपक्ष एवं पक्ष के सभी सदस्यों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेशहित एवं जनहित के अनेक विषयों पर सदन में दोनों दलों द्वारा शांति पूर्वक गंभीर चिंतन-मनन किया गया। चार दिवसीय बजट सत्र की कार्यवाही 21 घंटे 36 मिनट तक चली। सत्र के दौरान विधान सभा को 603 प्रश्न प्राप्त हुए, जिसमें निम्न प्रश्न स्वीकार हुुुए  है। 08 अल्पसूचित प्रश्न में 1 उत्तरित, 180 तारांकित प्रश्न में 46 उत्तरित, 380 आताराकिंत प्रश्न में 197 उत्तरित, कुल 29 प्रश्न अस्वीकार / निरस्त किए गए. विधेयक 1.उत्तराखण्ड मत्स्य अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2022 2. उत्तराखण्ड (उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916) (संशोधन) विधेयक, 2022 3. उत्तरा...
जेई-एई परीक्षा भर्ती घोटाले में पूर्व बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार…

जेई-एई परीक्षा भर्ती घोटाले में पूर्व बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
UKPSC Paper Leak: उत्तराखंड में भर्ती धांधली से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की जेई और एई की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुधीर  ने वांछित अभियुक्त संजय को छिपाने में सहायता की थी और ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल, हरियाणा स्थित आवास में नकल कराई थी। मिली जानकारी के अनुसार डेविड और संजय धारीवाल जो कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जहां दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं एसआईटी ने आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाल पता फ्लैट नंबर 752 सेक्टर चार करनाल हरियाणा को पूछताछ के बाद एसआईटी कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है । बताया जा रहा है कि आरोपी सुधीर ने फरार...
बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसकी सूची जारी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्यकारणी का विस्तार किया है। उन्होंने प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति करते हुए लिस्ट जारी की है। देखें सूची… BREAKING: उत्तराखंड BJP ने संगठन का किया विस्तार, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/vaGRM2iOZH — uttarakhand news (@SKhanbrain) March 16, 2023...
सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान, इन पर से हटाए जाएंगे दर्ज मुकदमे…

सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान, इन पर से हटाए जाएंगे दर्ज मुकदमे…

उत्तराखण्ड
गैरसैण। विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रही। जहां विपक्ष ने सरकार को घेरा तो वहीं सीएम धामी ने मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का सदन के माध्यम से आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के बाद लगे मुकदमों पर बड़ा बयान दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम ने इन मुकदमों को हटाने की बात कही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने बजट में एक हजार करोड़ की व्यवस्था दैवीय आपदा के लिए की गई है। बजट में जहां हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई है। तो वहीं सीएम ने बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के बाद लगे मुकदमो पर सीएम का सदन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाएं देने वाले सभी युवाओं पर से मुकदमे हटाए जाएंगे। किसी भी युवा के भविष्य से खिलवाड़ नही होगा।  जिन बेरोजगार युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं के लिए अप्लाई किया है उनके ऊपर से सभी मुकदम हटाए ...
उत्तराखंडः अब गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के रूप में मिलेगा अंडा, केला…

उत्तराखंडः अब गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के रूप में मिलेगा अंडा, केला…

उत्तराखण्ड
धामी सरकार ने भराड़ीसैंण में होने वाले बजट सत्र में कई योजनाओं की घोषणा की है। सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को पोषण देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रविधान किया है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के रूप में अंडा, केला मिलेगा।  तो वहीं बच्चों को दूध मिलेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बजट 2023 में गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ बाल कल्याण का भी ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले तीन से छह वर्ष के बच्चों को सप्ताह में चार दिन दूध उपलब्ध कराने के लिए बजट में प्रविधान किया गया है। इससे बाल कुपोषण से मुक्ति में काफी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना के तहत बच्चों को दो दिन अंडा और दो दिन केला चिप्स उपलब्ध कराया जा रहा है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी है। ...
उच्च शिक्षा को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होंगी तीन नई योजना…

उच्च शिक्षा को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, शुरू होंगी तीन नई योजना…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने नये शैक्षिक सत्र से उच्च शिक्षा विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसके लिये वित्तीय वर्ष 2023-24 में बजट का प्रावधान कर दिया गया है। नई योजनाओं के तहत राजकीय महाविद्यालयों में शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अनुसंधान और विकास प्रकोष्ठ की स्थापना, छात्र-छात्राओं को उद्यमिता एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण तथा स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुये उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। जिनकी झलक वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में देखने को मिल रही है। राज्य सरकार ने नवीन वित्तीय वर्ष हेतु बजट में उच्च शिक्षा विभाग के...
यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इतने लोग थे सवार, ऐसे बची जान…

यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल, इतने लोग थे सवार, ऐसे बची जान…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून मसूरी मार्ग पर यात्रियों से भरी उत्तराखंड रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए । बस में 35 यात्री सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई । लेकिन ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी।  इस दौरान देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद ड्राइवर के सूझबूझ दिखाते हुए सामने की पहाड़ी में टकरा दिया और 35 लोगों की जान को बचा लिया। वहीं, टक्कर लगने के बाद कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई है। अगर पहाड़ी से बस न टकराई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं इस हादसे के बाद खस्ताहाल बसों के संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। बसों में सुहाने-आरामदायक सफर का दावा करने वाला परिवहन निगम भले ही यात्रियों से किराया...
सीएम धामी का ऐलान, अब बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा लोक पर्व फूलदेई…

सीएम धामी का ऐलान, अब बाल पर्व के रूप में मनाया जाएगा लोक पर्व फूलदेई…

उत्तराखण्ड
भराड़ीसैंण। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे प्राकृतिक पुष्पों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी को इस पावन पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अपनी लोक संस्कृति और लोक पंरपराओं से जोड़े रखने के लिए लोक पर्व फूलदेई को आने वाले समय में संस्थागत तरीके से बाल पर्व के रूप में वृहद स्तर पर प्रति वर्ष मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में मनाया जाने वाला लोकपर्व ‘फुलदेई’ हमारी संस्कृति को उजागर करता है साथ ही यह पर्व पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए है। ‘‘फूलद...
कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर लगी मुहर, ये हुआ संशोधन…

कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर लगी मुहर, ये हुआ संशोधन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: धामी सरकार ने आज कई बड़े फैसले लिए है। इसके तहत विधवा पुत्रवधू को बड़ी राहत दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक मुख्य रूप से कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जिसके बाद अब विधवा पुत्रवधू मृतक आश्रित में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। आज सात अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें एक कर्मचारी मृतक सेवा संशोधित नियमावली भी है। जिसके बाद अब मृतक आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं अब विधवा पुत्रवधू को भी मिल सकेगी। वहीं निजी वन अधिनियम में अब वित्तीय दंड का प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि इस अधिनियम के तहत अब फारेस्ट में पेड़ काटने पर अब जेल नहीं होगी बल्कि दुगना जुर्माना भरना पड़ेगा। इस कैबिनेट बैठक ...
उत्तराखंडः धामी कैबिनेट में इन 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखंडः धामी कैबिनेट में इन 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में 7 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बताया जा रहा है कि अब PWD के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा। फारेस्ट में पेड़ काटने पर जुर्माना दुगना किया गया है। अब जेल नहीं होगी। आइए एक क्लिक पर जानते है बड़े फैसले… कैबिनेट निर्णय पर्यटन नीति 2023 प्रख्यापित। वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्राविधान हटाकर वित्तीय दण्ड बढ़ाए जाने का निर्णय। पर्यटन ऑपरेशनल गाइडलाइन नीति 2018 में संशोधन। पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया। कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।...