Friday, February 27News That Matters

Author: ucnnews

जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

उत्तराखण्ड
जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों/विकासनगर/ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है जिसमंे M.V.Act के Compoundale cases को भी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारित कर पक्षकारों को कम खर्चे एवं कम समय में उनके वादों का निस्तारण किया जा सकता है एवं इसका फैसला अंतिम होता है एवं इसकी कोई अपील नहीं होती। उन्होनंे अवगत कराया है कि M.V.Act के Compoundale cases मे है, के सम्बंध में 28 फरवरी 2022, 04.03.2022 को समय प्रातः 10ः00 बजे से सा...
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया

उत्तराखण्ड
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा करने पर जोर दिया है। निशंक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजकर यह सुझाव देते हुए कहा है कि इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों के स्वजन की चिंता दूर हो सकेगी। निशंक ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि रूस व यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के लोग भय और तनाव के वातावरण में वहां फंसे हैं। केंद्र सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने को कृत संकल्प है और इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में यूक्रेन के पड़ोसी देशों से संपर्क किए जाने से राहत मिली है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के सैकड़ों विद्यार्थी और कर्मचारी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। इस कारण उनके स्वजन...
यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी |

यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी |

उत्तराखण्ड
यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी | उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवाशियों की सूची विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है साथ ही यूक्रेन में और भी कईं जिलों के लोग फंसे होने की सूचना आ रही है लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है। यह संख्या बढ़नी तय है। गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई। शुक्रवार देर शाम अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 154 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और...
उत्‍तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है। आज शनिवार सुबह देहरादून समेत कई जिलो में हल्‍की बारिश हो रही है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटकर आ गई हैं। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्‍तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बीती रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल घाटी सहित यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले क्षेत्रो...
सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव अपने चरम पर है। नेताओं की जुबानी जंग जारी है। प्रदेश में चार चरणो का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के लिए 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनावी संग्राम में राजनीतिक दल शब्दों की मर्यादा लांघते जा रहे हैं। हाल में ही आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) यूपी के ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर भी दर्ज की गई है। सीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे दूसरे देश का बताया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इंटरनेट मीडिया पर राजद के ट्वीट के बाद मानीटरिंग सेल ने इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच सौपी गई है। खास बात यह है कि ट्वीट करने वाली पार्टी ने अभी तक उसे हटाया भी नहीं है। यही नहीं, कई ...
उत्तराखंड के कईं स्थानों में गुलदार और आदमखोर बाघ की दहशत, हाथी ने में भी पेट्रोल पम्प और मंदिर पर मचाया हुड़दंग  |

उत्तराखंड के कईं स्थानों में गुलदार और आदमखोर बाघ की दहशत, हाथी ने में भी पेट्रोल पम्प और मंदिर पर मचाया हुड़दंग |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कईं स्थानों में गुलदार और आदमखोर बाघ की दहशत, हाथी ने में भी पेट्रोल पम्प और मंदिर पर मचाया हुड़दंग | उत्तराखंड के कई हिस्सों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है. हल्द्वानी में आदमखोर बाघ और गुलदार को पकड़ने के लिए फॉरेस्ट टीम कई काम कर रही है. जंगल से सटे इलाकों में गश्त के साथ ही कैमरा लगाकर आदमखोर जानवरों के गतिविधि पर नज़र रखी जा रही है. टिहरी में एक आदमखोर गुलदार बस्तियों में पहुंच कर शिकार कर रहा है, उसे पकड़ने की व्यवस्था हो रही है. इसके अलावा, रामनगर में एक पेट्रोल पंप में एक हाथी ने आतंक मचाया हुआ है | फॉरेस्ट के कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम हल्द्वानी शहर से सटे जंगलों में गश्त कर रही है. हल्द्वानी में बाघ और गुलदार की दहशत जानवर पालने वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा है. वो अपने मवेशियों के लिए चारा तक नहीं जुटा पा रही हैं. हालांकि इंसानों पर हमले की सारी की सार...
जेपी नड्डा की तीन जिलों में जनसभा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

जेपी नड्डा की तीन जिलों में जनसभा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 फरवरी को देवरिया में चुनावी सभा करेंगे। उससे पहले ही शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा की तीन जिलों में जनसभा होगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चार जिलों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इनमें तीन जिलों में उनकी दो-दो सभाएं हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा की आज कुशीनगर, संतकबीर नगर तथा गोरखपुर में सभाएं होंगी। नड्डा पहले कुशीनगर के खड्डा विधानसभा ेक्षेत्र में भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय के समर्थन में सभा करेंगे। इनकी सभा किसान इंटर कालेज...
NATO का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के पास सहयोगी देशों में तैनात की जाएगी सेनाएं |

NATO का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के पास सहयोगी देशों में तैनात की जाएगी सेनाएं |

देश-विदेश
NATO का बड़ा ऐलान, यूक्रेन के पास सहयोगी देशों में तैनात की जाएगी सेनाएं | जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, रूस का उद्देश्य यूक्रेन तक सीमित नहीं है. ऐसे में सहयोगी देशों में जमीन पर, समुद्र और हवा में नाटो रिस्पांस फोर्स की टुकड़ियों को तैनात करने का फैसला किया गया है. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद NATO ने बड़ा ऐलान किया. नाटो चीफ जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके समकक्ष यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर अपने सहयोगी देशों की रक्षा के लिए सेना की तैनाती पर सहमत हुए हैं. जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा, नेताओं ने नाटो प्रतिक्रिया बल की कुछ त्वरित तैनात होने वाली टुकड़ियों को भेजने का फैसला किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने सैनिकों की तैनाती की जाएगी. लेकिन उन्होंने कहा, इस कदम में जमीनी, समुद्री और वायु शक्ति शामिल है. माना जा रहा है कि रूस के रोमानिय...
पुतिन ने दी अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- उसकी राह में रुकावट न बनें

पुतिन ने दी अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को धमकी, कहा- उसकी राह में रुकावट न बनें

देश-विदेश
यूक्रेन की पहले के बाद रूस ने भी शांति स्‍थापना के लिए बातचीत करने का संकेत दिया है। आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के जबरदस्‍त हमले के बाद गुरुवार को राष्‍ट्रपति वोलोदोमीर जेलेंस्‍की ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के पास फोन किया था, लेकिन इसका उन्‍हें कोई जवाब नहीं मिला था। इसके बाद रूस ने एक बयान में कहा कि जेलेंस्‍की ने फोन किया था जिसमें उन्‍होंने वार्ता की गुजारिश की थी। इसके बाद रूस की तरफ से बातचीत के लिए हामी भरी गई थी, लेकिन रूस इस वार्ता को बेलारूस के मिन्‍स्‍कक शहर में करना चाहता है जबकि यूक्रेन इसको पौलेंड के वर्सा में करना चाहता है। रूस ने ये भी कहा था कि ये बातचीत केवल यूक्रेन को एक न्‍यूट्रल स्‍टेट घोषित करने को ही होगी। इस पर सहमति नहीं बनने के बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। इस ब...
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा ,देशवाशियों को करें आश्वस्त फंसे लोगों को सुरक्षित लाएँगें |

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा ,देशवाशियों को करें आश्वस्त फंसे लोगों को सुरक्षित लाएँगें |

उत्तराखण्ड
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा ,देशवाशियों को करें आश्वस्त फंसे लोगों को सुरक्षित लाएँगें | पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारतीय नागरिकों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाना केंद्र सरकार का पहला दायित्य था। यूक्रेन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारत सरकार निश्चित तौर पर बातचीत कर रही होगी, लेकिन प्रधानमंत्री को देशवासियों को आश्वस्त करना चाहिए कि वहां फंसे नागरिकों को निकालने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। देश की धरती में बन रही तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका| पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यूरोपीय देश की धरती से तीसरे विश्व युद्ध की भूमिका बन रही है। यह अचानक नहीं हुआ है, लंबे समय से ऐसी स्थितियां बन रही थीं। पिछले कुछ हफ्तों से तो स्पष्ट लग रहा था कि युद्ध होगा। ऐसी स्थिति ...