Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने के दिए निर्देश

अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने के दिए निर्देश

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायकों के मोबाइल से सेल्फी लेने के साथ ही अन्य प्रकार की बाधा पहुंचाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बेहद गंभीर हो गए। शुक्रवार को उन्होंने विधान भवन में तैनात चीफ मार्शल को विधायकों के मोबाइल फोन को जब्त करने का निर्देश दे दिया। उनके इस निर्देश के बाद विधायकों में खलबली मच गई है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र 23 मई से चल रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन के अभिभाषण और उस पर चर्चा के बाद गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया गया। शुक्रवार को बजट पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के कई विधायक मोबाइल लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आसन के करीब आकर सेल्फी लेने लगे। गंभीर विषय पर चर्चा के दौरान विधायकों की इन हरकतों पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नाराजगी जताई। विधायक सेल्फी लेने के साथ ही हंगामा की फोटो खींचने में व्यस्त हो गए तो विधानसभा अध्...
फारूक अब्दुल्ला पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने भेजा समन

फारूक अब्दुल्ला पर ED की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने भेजा समन

देश-विदेश
नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल कान्फ्रेंस नेता को आज समन जारी किया है। अब्दुल्ला को 31 मई को दिल्ली के मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। ईडी ने अब्दुल्ला को मनी लान्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। जेकेसीए में वित्तीय अनियमितताओं का मामला जानकारी के अनुसार यह पूछताछ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) में कथित वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले के संबंध में बताई जा रही है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। फारूक को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यहां मुख्यालय में 31 मई को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। 11.86 करोड़ की संपत्ति हो चुकी कुर्क प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2020 में इस मामले में अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। 84 वर्षीय नेकां...
भारत को ड्रोन का हब बनाने की तैयारी में सरकार

भारत को ड्रोन का हब बनाने की तैयारी में सरकार

देश-विदेश
दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय ड्रोन महोत्सव 2022 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ड्रोन प्रदर्शनी से प्रभावित हूं। 2030 तक भारत ड्रोन हब बनेगा। उन्होंने कहा, जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये मेक इन इंडिया हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उत्सव सिर्फ ड्रोन का नहीं, यह नए भारत-नई गवर्नेंस का उत्सव है। ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है। पीएम ने कहा, यह ऊर्जा भारत में रोजगार सृजन के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है। उन्होंने कहा, आठ वर्ष पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए...
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश|

उत्तराखण्ड
नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र की मिली ऐसी हालत, गर्भ निरोधक-सेक्सवर्धक दवाओं सहित कई आपत्तिजनक सामग्री देख अफसरों के भी उड़े होश| केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी मौके पर नहीं मिले। यहां तीन मरीज भर्ती मिले, लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। टीम ने जांच शुरू की तो मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम को केंद्र से गर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन आदि आपत्तिजनक सामान मिला है। टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार को एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों क...
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे।

उत्तराखण्ड
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने की यह घोषणा, टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों की जितनी भी सेवा की जाए वह कम है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि टिहरी झील और आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 2000 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही झील क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया पंचेश्वर बांध की स्वीकृति भी मिल गई है। टिहरी डैम टॉप से स्थानीय लोगों के वाहन अब 24 घंटे गुजर सकेंगे। टिहरी पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड को देने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय स्तर पर समीक्षा हो चुकी है। राज्य पुनर्गठन एक्ट के अनुसार जिस राज्य की संपत्ति है...
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत |

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत | कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा में विकट भौगोलिक परिस्थितियों के चलते श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है। चारधाम यात्रा शुरू होने के 24 दिनों के भीतर 83 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। यात्रा के लिए अब तक 20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं जबकि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। मौसम की चुनौतियों और विकट भौगोलिक परिस्थितियों क...
भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे

भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे

उत्तराखण्ड
भू-माफियाओं की भेंट चढ़ते जा रहे आम और लीची के बाग-बगीचे वन विभाग और माफियाओं की मिलीभगत से फलदार और छायादार वृक्षों पर चलती रही है आरियां! देहरादून- एक समय था, जब देहरादून लीची, चाय तथा बासमती चावल की पैदावार को लेकर अपना अलग ही उच्च स्थान बनाए हुए था, लेकिन धीरे-धीरे अब यह अपना-अपना अस्तित्व समाप्त करते हुए नजर आ रहे हैं | आज न चाय है, न बासमती चावल है और न ही आम और लीची के पर्याप्त बाग बगीचे ही बचे हैं | देहरादून की मशहूर लीची अब काफी कम ही दिखाई देती है, क्योंकि भू-माफिया यह सब कुछ चट कर गए हैं और बचा हुआ चट करने में लगे हुए हैं| देश ही नहीं, विदेशों में भी देहरादून की मशहूर लीची काफी प्रसिद्ध रही है| आज इन्हीं लीची के पेड़ों का जिस तरह से सफाया किया जा रहा है और संबंधित वन विभाग के अधिकारी तथा स्वयं सरकार इस तरफ अपनी गंभीरता से मुंह मोड़े हुए है, वह वास्तव में देहरादून की प्रसिद...
जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी|

जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी|

उत्तराखण्ड
जानिए उत्तराखंड बोर्ड 10 वीं की परीक्षा का परिणाम कब किया जायेगा जारी| उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जल्‍द ही बड़ी खबर आने वाली है. उत्‍तराखंड बोर्ड बहुत जल्‍द कक्षा 10वीं का परीक्षा पर‍िणाम जारी करने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार UBSE इसी महीने पर‍िणाम घोषणा करेगा. सूत्रों की मानें तो नतीजों का ऐलान 26 मई से 31 मई तक हो सकता है. हालांकि बोर्ड ने अब तक कोई आधिकार‍िक सूचना नहीं जारी की है, लेकिन लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं का र‍िजल्‍ट, 12वीं के नतीजों से पहले जारी किए जाएंगे. उत्‍तराखंड कक्षा 10वीं की परीक्षा (UK Board 10th Exam) का आयोजन 28 मार्च से 19 मार्च 2022 तक किया गया था. छात्र अपना र‍िजल्‍ट (UK Board 10th Resul...
चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख पार| तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने किए दर्शन |

चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख पार| तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने किए दर्शन |

उत्तराखण्ड
चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा दस लाख पार| तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने किए दर्शन | गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 भी शुरू हो गई। केदारनाथ सहित चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। चारों धामों में यात्रियों का आंकड़ा दस लाख पार पहुंच गया है। तीन मई से 25 मई के बीच कुल 10.26 लाख यात्रियों ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में ही 3.35 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 3.33 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में दो लाख, यमुनोत्री धाम में 1.49 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्री हेमकुंड साहिब में अभी तक 7338 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में धामों में सभी पर्याप्...
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेेरो| 

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेेरो| 

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेेरो| चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं होने का दावा कर रहा है। यह भी सख्त निर्देश हैं कि कोई भी वाहन बिना ग्रीन कार्ड भद्रकाली से आगे नहीं जा सकता है। बुधवार को बोलेरो वाहन बिना परमिट और बिना टैक्स जमा किए हुए ही यहां से निकल गया। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेेरो वाहन के चालक के पास न तो वाहन का परमिट था और न ही वाहन का टैक्स जमा था। चारधाम यात्रा की सख्त चेकिंग के दावों के बीच बिना ग्रीन कार्ड ही यह वाहन कैसे उत्तरकाशी पार कर गया, यह सबसे बड़ा सवाल है। चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग चाक चौबंद व्यवस्थाएं होने का दावा कर रहा है। यह भी सख्त निर्देश हैं कि कोई भी वाहन बिना ग्रीन कार्ड भद्रकाली से आगे नहीं जा सकता है। बुधवार को बोलेरो वाहन बिना परमिट और बिना टैक्स जमा किए हुए ही यहां से निकल गया। वाहन...