Thursday, February 26News That Matters

Author: ucnnews

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह।

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है-राजनाथ सिंह। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में शनिवार को भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों पर हमला भी बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। भाजपा समाज को बनाने का काम करती है। लोगों को एक करने का काम करती है। विकास के काम को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। मजहब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है। राजनाथ सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस क...
प्रियंका गांधी कर रही नोएडा से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

प्रियंका गांधी कर रही नोएडा से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

उत्तरप्रदेश
नोएडा में दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर वोट मांगे। उन्होंने सेक्टर - 8 स्थित कच्ची कालोनी में भी जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं। इसलिए लोगों को विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए। प्रियंका गांधी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंग...
प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा-  राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई

प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई

उत्तराखण्ड
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई है। तभी तो मुख्यमंत्री बनने को उतावले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले चुनाव न लड़ने की बात करते थे और अब तय हार से डरकर सीट बदल रहे हैं। कभी वे कहते हैं उज्याड़ू बैलों को पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे और अब उन्हीं के साथ चुनावी फसल उगाने की कसम खाते दिखते हैं। कभी उत्तराखंड हरदा के संग का नारा देते हैं तो कभी अपने नेतृत्व में चुनाव लड़ने को अपना ही घमंड बताकर माफी मांगते हैं। पत्रकारों से बातचीत में जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस सुविधावादी ङ्क्षहदू बनने के साथ ही सैनिक प्रेमी भी बन जाती है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जिसने वन रैंक-वन पेंशन के मसले को लटकाए रखा। सेना को आधुनिक हथियार व साजोसामान तक ...
11 फरवरी तक बढ़ाया गया चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध, पढ़िए प्रचार से जुड़े ये नियम

11 फरवरी तक बढ़ाया गया चुनावी रैलियों पर प्रतिबंध, पढ़िए प्रचार से जुड़े ये नियम

देश-विदेश
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही इस बार चुनाव आयोग कोरोना महामारी के चलते पहले से ज्यादा सख्ती बनाए हुए है। चुनाव आयोग ने अब 11 फरवरी तक रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने 1000 लोगों की अधिकतम क्षमता वाली रैलियों की अनुमति दी है। साथ ही इनडोर आयोजनों में 500 लोगों की अधिकतम क्षमता रखी गई है। डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए बीस लोगों को अनुमति दी गई है। चुनाव आयोग ने सोमवार को फैसला लिया है कि अब 500 की जगह 1000 लोगों की सभा की जा सकती है। इसके अलावा डोर टु डोर कैंपेन अब 10 की जगह 20 लोगों के साथ कर सकते हैं। वहीं इनडोर बैठक (बंद जगह होने वाली मीटिंग) में 300 की जगह 500 लोग शामिल हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने पिछली बैठक में प्रथम और दूसरे चरण के लिए  रैली की इजाजत दी थी, लेकिन 500 की संख्या सीमित की थी।...
सचिन पायलट मोदी सरकार पर हुए हमलावर, कहा- देश के नागरिकों की करा रहे जासूसी

सचिन पायलट मोदी सरकार पर हुए हमलावर, कहा- देश के नागरिकों की करा रहे जासूसी

उत्तराखण्ड
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मोदी सरकार पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि पेगासस मामले नई जानकारी सामने आ रही है। केंद्र सरकार की ओर से मामले में की गई जांच संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के नागरिकों की जासूसी करा रही है। इस मौके पर उत्तराखंड में महंगाई को लेकर पार्टी का श्वेतपत्र भी जारी किया गया। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज हो रही हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के स्टार प्रचार यहां हुंकार भर रहे हैं। इसी कड़ी में सचिन पायलट देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने राजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार के लिए प्रचार किया। सचिन पायलट ने जनता के बीच पहुंचकर पार्टी को समर्थन देने की अपील की। इसके साथ ही सचिन पायलट ने व्यापारियों से भी बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सचिन पायलट ने पेगासस मामले को लेकर मोदी सरकार पर जमकर...
भीम आर्मी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चंद्रशेखर ने कहा- समाजवादी पार्टी दलितों का सम्‍मान नहीं करती

भीम आर्मी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चंद्रशेखर ने कहा- समाजवादी पार्टी दलितों का सम्‍मान नहीं करती

देश-विदेश
गोरखपुर सदर विधानसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी से चुनावी गठबंधन की विफलता पर कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया, लेकिन सपा दलितों को सम्मान नहीं देना चाहती। सपा के नेताओं को कहीं न कहीं भय था कि सत्ता बनने पर चंद्रशेखर दलितों, मुस्लिमों और महिलाओं के सवाल पर चुप नहीं बैठेगा कांशीराम के आदर्शों पर चलकर लड़ेंगे नौजवानों की लड़ाई उन्होंने कहा कह हमें गोरखपुर की जनता से प्यार है इसलिए गोरखपुर आए हैं। हम यहां की जनता का दिल जीतना चाहते हैं। हम लड़ेंगे नौजवानों, बहनों, माताओं, बुजुर्गों व एकता के लिए। हम कांशीराम को अपना नेता मानते हैं और उनके आदर्शों पर चलेंगे। गोरखपुर में विकास के नाम पर कहा कि कोई भी मरीज बीमार होता है तो वह एम्स जाता है। यहां एम्स से मरीज को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कि...
स्मृति ईरानी ने संसद की सीढ़ियों से उतर रहे मुलायम सिंह को झुककर किया प्रणाम

स्मृति ईरानी ने संसद की सीढ़ियों से उतर रहे मुलायम सिंह को झुककर किया प्रणाम

उत्तरप्रदेश
संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी बीच, सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्मृति ईरानी, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। मुलायम सिंह और स्मृति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो में क्या है? ये वीडियो संसद भवन का है। दरअसल, मुलायम सिंह यादव संसद की सीढ़ियों से उतर रहे थे। तभी वहां मौजूद स्मृति ईरानी मुलायम सिंह के पास आती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं। स्मृति ईरानी झुककर मुलायम सिंह यादव को नमस्ते कहती दिख रही हैं। मुलायम यादव भी स्मृति ईरानी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। स्म...
मोदी ने कहा-  5 साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून थे

मोदी ने कहा- 5 साल पहले दबंग और दंगाई ही कानून थे

देश-विदेश
यूपी के चुनावी रण में भाजपा पूरी ताकत के साथ उतर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज भाजपा की वर्चुअल रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी की पहली वर्चुअल रैली का नाम 'जन चौपाल' दिया गया है। मोदी की इस रैली में पश्चिमी यूपी के प्रमुख तौर पर फोकस किया गया था। मोदी ने कहा कि इतने कम समय में तकनीक के माध्यम से इतने सारे लोगों को जोड़ना, ये भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत का परिणाम है। एक जीवंत संगठन का ये सबूत है। मोदी ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ये वो धरती है, जिसने 1857 की क्रांति में देश को एकजुटता का संदेश दिया था। कमल के फूल और रोटी ने हमेशा देश को बांटने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। हम एकजुट रहेंगे, तो कोई हमें कभी परास्त नहीं कर पाएगा। हर एक का प्रयास ही उत्तर प्रदेश को ऊंचाई देगा। मां शाकुंभरी के आशीर्वाद से मैं इस चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहा हूं। ...
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में होगी तय

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में होगी तय

उत्तराखण्ड
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत डिमरी पुजारी गाडू घड़ा यात्रा में शामिल होने के लिए जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से पांडुकेश्वर पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्रनगर में तय होती है। चमोली जिले में समुद्रतल से 10276 फीट की ऊंचाई पर स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परंपरानुसार रविवार को डिमरी पुजारी गाड़ू घड़ा लेने के लिए जोशीमठ से पांडुकेश्वर योगध्यान मंदिर पहुंचे। बदरीनाथ डिमरी केंद्रीय पंचायत के कार्यवाहक अध्यक्ष विनोद डिमरी ने बताया कि सोमवार को गाडू घड़ा पांडुकेश्वर के योग ध्यान मंदिर में पूजा करने के बाद डिम्मर गांव के लक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान होगा, जहां पूजा कर रात्रि विश्राम किया जाएगा। लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिनों तक ठहरने के बाद चार फरवरी को डिम्मर गांव से प्र...
हरिद्वार में जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के जगह-जगह पुतले जलाए गए

हरिद्वार में जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के जगह-जगह पुतले जलाए गए

उत्तराखण्ड
हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसको लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जहाँ कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कर उत्तराखंड में सरकार बनाने का बड़ा दावा कर रही है तो वहीं बीजेपी भी दोबारा सत्ता में वापसी के लिए हाथ-पैर मार रही है। यदि इन दोनों राष्ट्रीय पार्टियों की चुनावी तैयारियों की ही बात की जाए तो जहाँ कांग्रेस के नेताओं के प्रति प्रदेश की जनता का प्यार और विश्वास बढ़ा है, तो वहीं बीजेपी नेताओं को राज्य की जनता को दोबारा लुभाने के लिए ऐड़ी-चोटी का ज़ोर लगाना पड़ रहा है किंतु फ़िलहाल बीजेपी नेताओं की ये कोशिश असफल होती ही नजर नहीं आ रही है। यदि राज्य के हरिद्वार जनपद की ही बात की जाए तो यहाँ की जनता के द्वारा भाजपा नेताओं का जमकर विरोध किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवँ पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवँ सुरेश राठौड़ के...