मरीजों के रेफरल के लिए अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएगी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दून अस्पताल में अधिकारियों को दिए निर्देश
मरीजों के रेफरल के लिए प्रदेश के अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएगी। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बुधवार को दून अस्पताल में अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य मंत्री पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली को देखने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे थे। पूर्व विधायक को अब इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चार राजकीय मेडिकल कालेज, 13 जिला चिकित्सालयों सहित राज्य की 25 प्रमुख चिकित्सा इकाइयों का गैप एनालिसिस किया जा रहा है। यह प्रयास है कि मरीज को रेफर करने की जरूरत ही नहीं पड़े। कहा कि रेफरल के बाद मरीज को कई स्तर पर दिक्कत उठानी पड़ती है। गंभीर स्थिति में मरीज व तीमारदार को कोई समस्या न आए इसके लिए अस्पतालों में कोआर्डिनेशन डेस्क स्थापित की जाएंगी। यह डेस्क ही हायर सेंटर से समन्वय स्थापित कर रेफरल के समय मरीज की मदद करेगी।
दून अस...








