Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक कहा- भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुई बैठक कहा- भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

देश-विदेश
राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी नाराजगी जता चुकी है।  सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर AAP विधायकों के साथ बैठक की, इसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है। ...
त्रिपुरा में फेरबदल करके भाजपा ने सख्‍त संदेश दिया, शासन वाले सूबों में प्रदर्शन से ही नेतृत्व तय किया जाएगा

त्रिपुरा में फेरबदल करके भाजपा ने सख्‍त संदेश दिया, शासन वाले सूबों में प्रदर्शन से ही नेतृत्व तय किया जाएगा

देश-विदेश
पिछले छह सात वर्षों में भाजपा का सिर्फ आकार ही बड़ा नहीं हुआ बल्कि इसकी सोच और फैसले को अमल करने की अपार शक्ति भी बार बार दिखी है। उत्तराखंड में चुनाव से महज कुछ महीने पहले लगातार दो मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद मिली सफलता ने भाजपा नेतृत्व की इस सोच को और भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेशों में पार्टी के चेहरे को न सिर्फ बेदाग और क्षमता के बल पर सर्वमान्य होना चाहिए बल्कि जनता के बीच का होना चाहिए। कोई कोर-कसर मंजूर नहीं  अगर इसमें कोई कमी दिखती है तो उसे हटाने में भावी चुनाव भी बाधक नहीं बन सकता है। त्रिपुरा में चुनाव में महज आठ नौ महीने पहले मुख्यमंत्री बिप्लव देव को बिना किसी टकराव हटाकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया है कि यहां पार्टी नेतृत्व सबल है। यही कारण है कि पिछले एक साल में पार्टी ने पांच मुख्यमंत्री बदले हैं। कई सूबों में बदलाव की अटकलें  त्रिपुरा में हुए बदलाव के बाद ज...
धामी सरकार के मंत्री इन दिनों धुआंधार बैटिंग में जुटे, हर कदम पर हाईकमान तक की नजर

धामी सरकार के मंत्री इन दिनों धुआंधार बैटिंग में जुटे, हर कदम पर हाईकमान तक की नजर

उत्तराखण्ड
धामी सरकार के मंत्री इन दिनों धुआंधार बैटिंग में जुटे पड़े हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में केवल नौ सदस्य हैं तो स्वाभाविक रूप से एक मंत्री के पास कई विभागों का जिम्मा है। कुर्सी संभाले दो महीने भी नहीं हुए, लेकिन मंत्री हैं कि ताबड़तोड़ बैठकें कर एक तीर से कई निशाने साध रहे हैं। सरकारी योजनाओं की समीक्षा हो गई और साथ ही अफसरों को भी दे दिया सख्त लहजे में संदेश कि काम में हीलाहवाली कतई नहीं चलेगी। कुछ मंत्री तो अलग-अलग जिलों में पहुंचकर विभागीय कामकाज का जायजा लेने बाकायदा छापेमारी तक कर चुके हैं। वैसे, इस तरह की सक्रियता सब को भा रही है, लेकिन यह भी सच है कि इसके मूल में कहीं न कहीं सौ दिन का लक्ष्य है। दरअसल, सरकार के शुरुआती सौ दिन के रोडमैप पर मंत्रियों के कदम किस तरह आगे बढ़ रहे हैं, इस पर हाईकमान तक की नजर है। भाजपा चम्पावत में और कांग्रेस चुनाव आयोग में सक्रिय विधानसभा ...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल के दौरे पर, नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ करेंगे बैठक

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी नेपाल पहुंच चुके हैं। मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलिकाप्टर से लुंबिनी पहुंचे। लुंबिनी पहुंचने पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनका जोरदार स्वागत किया। मोदी अभी लुंबिनी में महामाया देवी मंदिर में हैं। मोदी ने प्रार्थना भी की। इस दौरान पीएम देउबा भी उनके साथ थे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ बैठक भी करेंगे। दोनों नेताओं के बीच विकास, पनबिजली और संपर्क जैसे कई क्षेत्रों द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि साल 2014 में पीएम बनने के बाद मोदी का ये पांचवी बार नेपाल का दौरा है। बताया जा रहा है कि पीएम सुबह 10 बजे नेपाल पहुंचेंगे और शाम को वापस आ जाएंगे। बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी बौद्ध संस्कृति और विरासत केंद्र की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में भी भाग लेंगे।...

सुभाष रोड पर सचिवालय !क्षेत्र बना कार पार्किंग!

उत्तराखण्ड
सुभाष रोड पर सचिवालय !क्षेत्र बना कार पार्किंग!  सुरक्षा के प्रति कहीं लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है?  देहरादून- समूचा उत्तराखंड राज्य सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस राज्य में जहां चारधाम यात्रा का भव्य आयोजन प्रतिवर्ष होता है, वही यह राज्य पर्यटकों के लिए भी सैर सपाटा करने हेतु सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना तथा समझा जाता है | इसीलिए पुलिस प्रशासन एवं शासन में बैठे अधिकारी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने हेतु समय-समय पर महत्वपूर्ण बैठक करते  रहते हैं, ताकि कोई भी अप्रिय घटना एवं अनहोनी न घट सके | लेकिन कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर संभवत लापरवाही का आलम देखा जा रहा है |राज्य की राजधानी देहरादून में अनेक महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान ऐसे हैं जहां पर सुरक्षा के चाक-चौबंद किए जाते हैं और पुलिस महकमा हर तरह से निगरानी भी रखता है | संदिग्ध दिखाई देने वाले व्यक्तिय...
सीएम धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

सीएम धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्लब में भाजपा, आरएसएस समेत अन्य संगठनों से मुलाकात कर उनके ज्ञापनों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने बजट संवाद कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों समेत अन्य स्टेक होल्डर में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री कैंचीधाम पहुंच और वहां लोगों से मुलाकात कर ध्यान लगाया। रविवार को मुख्यमंत्री ने शहर में मोर्निंग वॉक के बाद नैनीताल क्लब के सीएम हाउस कॉटेज में विभिन्न संगठनों से मुलाकात की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी व किरन डालाकोटी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की तो उनके भाजपा में शामिल होने की सियासी अटकलें चल पड़ी हैं। मुख्यमंत्री ने भी दोनों का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा व पंकज भट्ट ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शोधार्थियों को 30 हजार प्रोत्साहन राशि दिए जाने, भीम...
25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी देगा योगदान

25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी देगा योगदान

उत्तराखण्ड
देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष, यानी अमृत काल की अवधि में आगामी 25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र और रणनीति में उत्तराखंड भी योगदान देगा। प्रदेश सरकार ने 10 प्रमुख क्षेत्रों में दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए शासन के आला अधिकारियों की अध्यक्षता में छह समितियां गठित की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले 25 वर्षों के लिए तैयार किए जा रहे दृष्टिपत्र में राज्यों से भी सुझाव मांगे गए हैं। दृष्टिपत्र-2047 को लेकर नीति आयोग द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजे गए हैं। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने इस क्रम में समितियों का गठन किया है। उन्होंने सचिवालय में संबंधित समितियों के सचिवों के साथ बैठक भी की। सभी समितियों को राज्य के संदर्भ में विस्तृत दृष्टिपत्र को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने सुरक्षा और वन मामलों के लिए अपर मुख्य सचिव गृह की अध्यक्षता में ...
प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक, उन्हें सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे

उत्तरप्रदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा बुद्ध की महानरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में लैंड करने के बाद नेपाल रवाना होंगे। पीएम मोदी नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर कल लुंबिनी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की यह पांचवीं नेपाल यात्रा होगी। इसके बाद कुशीनगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल में करीब सात घंटा बिताने बाद शाम को चार बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर वापसी करेंगे। कुशीनगर में वह 15 मिनट तक महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल जाकर स्तूप का दर्शन करेंगे। इसके बाद कुशीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को 5:40 बजे लखनऊ के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा मुख्यमंत्री के सरका...
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने गोरखपुर में 144 करोड़ की 61 परियोजनाओं का लोकापर्ण व श‍िलान्‍यास क‍िया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 144 करोड़ रुपये की लागत की 61 परियोजनाओं की सौगात दी। रविवार को तारामंडल के महंत दिग्विजय नाथ पार्क में आयोजित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सुबह तकरीबन 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। परियोजनाओं में सड़क, संपर्क मार्ग, बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने पांच टीबी रोगियों के स्वजन को पोषण किट, भूसा दान करने वालों की प्रशस्ति पत्र दिया। कार्यक्रम में यह रहे मौजूद इस दौरान महापौर सीताराम जायसवाल, सांसद रविकिशन, कमलेश पासवान, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, विधायक श्री राम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेश ...
कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या के बाद सियासत तेज, जम्मू से कश्मीर तक हुए विरोध प्रदर्शन

देश-विदेश
बड़गाम जिले के चाडूरा में गत वीरवार को कश्मीरी हिंदू कर्मी राहुल भट्ट की आतंकियों द्वारा हत्या (टारगेट किलिंग) के बाद सियासत तेज हो गई है। पीपुल्स एलांयस फार गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) और प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से रविवार को मुलाकात का एलान किया है। भाजपा की कश्मीर इकाई ने कश्मीरी हिंदुओं के आक्रोष को सही ठहराते हुए रैली भी निकाली। इस बीच, जम्मू से कश्मीर तक कश्मीरी हिंदुओं का रोष प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नियुक्ति सभी कश्मीरी हिंदुओं को घाटी से बाहर स्थानांतरित किया जाए। दिवंगत राहुल भट्ट को प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत ही राजस्व विभाग में नौकरी मिली थी। आतंकी हमले के वक्त पर चाडूरा तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर थे। उनकी हत्या के बाद से ही कश्मीर में रहने वाले कश्मीरी हिंदू लगाता...