दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मालवा में खेला बड़ा दाव
पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दो सीटों से चुनाव लड़ाने का दांव खेलकर बड़ी सियासी चाल चली है। दरअसल, इससे कांग्रेस ने राज्य के मालवा क्षेत्र में मजबूूत आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। वैसे चन्नी के दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर कांग्रे सऔर विरोधी दलों मेंं बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है मुख्यमंत्री मालवा में आम आदमी पार्टी के गढ़ में चुनौती देने के लिए भदौड़ गए हैं। वहीं, विरोधियों ने कहा है कि वह हार के डर से भदौड़ भाग गए।
चन्नी को जलालाबाद से लड़ाने का था दबाव, फिर आप के गढ़ में चुनौती देने के लिए भदौड़ गए चन्नी
दूसरी ओर, यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस में सीएम चन्नी को जलालाबाद से चुनाव लड़ाने का दबाव था, लेकिन पार्टी ...








