Saturday, August 22News That Matters

Author: ucnnews

राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल

राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल

उत्तराखण्ड
चम्पावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत छह राष्ट्रीय नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी व अल्मोड़ा जिले से एक भी विधायक नहीं है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी 11 मई को नामांकन करेंगी। स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी गई है। स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी सहित इनके नाम शामिल इसमें राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड़ा के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक व रणदीप सिंह सुरजेवाल और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्मा...

डीजीपी ने श्रद्धालुओं से की अपील- रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ होटल बुकिंग जरूर करवाएं

उत्तराखण्ड
केदारनाथ व बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से पंजीकरण करवाने के बाद ही यात्रा पर आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह खासकर केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, उस हिसाब से आने वाले दिनों में बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को रोका भी जा सकता है। व्यवस्था बनाने में पेश आ रही काफी दिक्कतें उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चार धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं की सीमा तय की गई थी, हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, ऐसे में वहां पर व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। डीजीपी ने कहा कि तीन चार दिन में ही केदारनाथ व बदरीनाथ में भारी भीड़ देखने मिली है। श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन थोड़ी देर से करवाएं उन्होंने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यह भी अ...
सीएम योगी आज मेरठ को देंगे सौगातें, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आज मेरठ को देंगे सौगातें, इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति धरा पर आज मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के वंशजों को सम्मानित करेंगे। साथ ही 66.71 करोड़ के बजट की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। क्रांति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और विक्टोरिया पार्क में क्रांति दिवस पर आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर मंगलवार को सीएम योगी ने ट्वीट करके अपने मेरठ आगमन के बारे में बताया। इसके पहले 2017 में आए थे सीएम योगी अपने पहले कार्यकाल में मार्च 2017 में सरकार बनने के बाद नौ मई को मेरठ पहुंचे थे। उस समय भी उन्होंने शहीद स्मारक जाकर क्रांति के अमर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की थी। इस बार वह क्रांति दिवस पर क्रांति के अमर बलिदानियों को न...
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज, एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज, एक दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देश-विदेश
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार को 11:30 बजे से लोक भवन में होगी। आज की बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के सौ दिन, छह महीने तथा एक वर्ष के कार्यकाल को लक्ष्य बनाकर कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। इन्ही कार्यों को कैबिनेट की बैठकों में हरी झंडी मिलती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेरठ के दौरे पर रवाना होने से पहले सुबह 11.30 बजे से लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की उनकी अध्यक्षता में करेंगे। इस बैठक में इसी माह विधानसभा का सत्र बुलाए जाने सहित एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही ट्रांसफर पालिसी के साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण की कई योजनाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है। इनमें अधिकांश प्रस्ताव वही हैं, जिनकी घोषणा भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान लोक कल्याण संकल्प में की थी। सीएम योगी आदित्य...
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल दो नागरिक, एक ने इलाज के दौरान थोड़ा दम

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल दो नागरिक, एक ने इलाज के दौरान थोड़ा दम

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के पंडोशान इलाके में गत सोमवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में घायल दो नागरिकों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रिहायशी इलाके में छिपे तीन आतंकी नागरिकों की आड़ में बच निकलने में सफल रहे। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों का एक जवान भी घायल हुआ था। हालांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश के लिए अपना अभियान जारी रखा हुआ है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ये आतंकी रिहायशी इलाके में एक मकान में छिपे हुए थे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल से बच निकलने के लिए लोगों के बीच से गोलीबारी की। सुरक्षाबल तो जवाबी कार्रवाई नहीं कर पाए परंतु आतंकियों की इस गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक व एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की आड़ में आतंकी बच निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आज सुबह घायल दो स्थानीय नागरिकों में से एक शा...
गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

देश-विदेश
श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण सब कुछ तितर-बितर हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध अब चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देश भर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। पीएम के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद गुस्साई भीड़ ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर को आग लगा दी। यही नहीं बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसपर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह प्रदर्शनकारियों द्वारा मंत्रियों के घरों को जलाने के बाद श्रीलंका में अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। आर्थिक संकट की मार से बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी श्रीलंका इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के हालात बदतर स्थिति में हैं। ...
शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं; AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- MCD बताए कहां है अतिक्रमण

शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं; AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- MCD बताए कहां है अतिक्रमण

देश-विदेश
शाहीन बाग इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। SDMC का बुलडोजर लगातार इलाके से अतिक्रमण हटा रहा है। इस बीच शाहीन बाग में एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है और इसमें शामिल होने के लिए ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेता भी SDMC की अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया था और लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा दिया। एक मस्जिद के बाहर वजूखाना था। उसे भी हटवा दिया। अब एमसीडी बताए कि कहां पर अतिक्रमण है। ये पीडब्ल्यूडी का रोड है। लोकल पुलिस भी है। मुझसे बात करें। हम खुद अतिक्रमण को हटवा देंगे। दिल्ली नगर नि...
सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके पहले उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में सोमवार सुबह पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी चंपावत के लिए रवाना हो गए। जहां वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर रौतेला, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पूर्व वे बनबसा से चम्पावत तक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि सीएम दोपहर डेढ़ से दो बजे की बीच किसी भी वक्त नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ तहसील परिसर से मोटर...
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखण्ड
रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही पुलिस जानकारी के मुताबिक उक्‍त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्‍त हुआ। जिसे पोस्‍ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है। 8 साल में 7 बार मिल चुके धमकी भरे पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता ह...
मुख्‍यमंत्री योगी शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे

मुख्‍यमंत्री योगी शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे

उत्तरप्रदेश
मेरठ में मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात चौराहों व दो तिराहों पर स्थापित की गई आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कमिश्नर आवास चौराहे पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर आइटीएमएस में शामिल सभी चौराहे व तिराहे को लाइव दिखाया जाएगा। शहर में अभी ऐसी है व्‍यवस्‍था रविवार को नगर निगम अधिकारियों की टीम आइटीएमएस की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराने में जुटी रही। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सात चौराहे कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, कमिश्नर कार्यालय चौराहा, हापुड़ अड्डा और दो तिराहे डिग्गी और एल ब्लाक पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की अत्याधुनिक व्यवस्था स्थापित की गई है। ये चौराहे व तिराहे नगर निगम में स्थापित आइटीए...