सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी
सीएम पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र होने से खटीमा सीट इस समय उत्तराखंड की सबसे हाट सीट बन चुकी है। धामी 2012 और 2017 में यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी ने तीसरी बार उन्हें फिर मैदान में उतारा है। ऊधम सिंह नगर में विधानसभा की नौ सीटें आती है। वोटरों की संख्या के हिसाब से खटीमा तराई के इस जिले की सबसे छोटी सीट है, मगर किसी जमाने में नैनीताल जिले के पर्वतीय ब्लाक ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ के मतदाता भी इस सीट का हिस्सा था और इसका दायरा काफी बड़ा था।
उत्तर प्रदेश के समय में इस सीट को सितारगंज-खटीमा के नाम से जाना जाता था। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, गौलापार, चोरगलिया, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के अलावा टनकपुर का कुछ क्षेत्र भी इसका हिस्सा था। 1989 में कांग्रेस के टिकट पर यशपाल आर्य ने अपना पहला चुनाव यहां से जीता था। लंबा क्षेत्र होने के कारण उम्मीदवारों को प्रचार के लिए खूब पसीना बहाना...








